Donald Trump: 'मुड़ता नहीं तो मर जाता', हमले में बचने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला भावुक भाषण, जानें क्या कहा?

Donald Trump Speech: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन नामांकन स्वीकार करते हुए विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में राष्ट्रीय सम्मेलन में एक भावुक भाषण दिया। उन्होंने पेंसिल्वेनिया में अपनी रैली में एक भयावह हत्या के प्रयास का जिक्र किया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे।

डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के बाद अपने पहले भाषण में अमेरिकी लोगों के अटूट समर्थन और उस रैली में दर्शकों की तरफ से दिखाए गए प्यार के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा, कि "अगर मैं ठीक उस क्षण नहीं मुड़ता, तो बुलेट मेरे माथे में लगता और मैं मारा जाता।"

Donald Trump s emotional address

डोनाल्ड ट्रंप का भावुक भाषण

हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला भाषण काफी शांत था और उनके स्वभाव के विपरीत नजर आया और उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले से की। उन्होंने हमले के दौरान घायल हुए दो व्यक्तियों को याद किया। इसके अलावा एकता पर जोर देते हुए उन्होंने डेमोक्रेट्स से उनके खिलाफ आपराधिक मामलों को वापस लेने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी चुनावों में रिपब्लिकन के लिए "अविश्वसनीय जीत" की भविष्यवाणी की।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि "आप इस घटना की बात मुझसे दूसरी बार कभी नहीं सुनेंगे, क्योंकि इसे बताना बहुत दर्दनाक है। मैं इस शाम की शुरुआत शनिवार को मेरी रैली में हत्या के प्रयास के बाद अमेरिकी लोगों द्वारा दिए गए प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करके करना चाहता हूं। हत्यारे की गोली मेरी जान लेने से बस एक चौथाई इंच दूर रह गई थी।"

उन्होंने कहा, कि "बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या हुआ। यह एक गर्म और सुंदर शाम थी। संगीत जोर से बज रहा था। मैं मंच पर गया और भीड़ नारे लगा रही थी। मैंने बोलना शुरू किया। मैं आव्रजन पर प्रशासन द्वारा किए गए बेहतरीन काम पर चर्चा कर रहा था। मेरे पीछे, एक चार्ट लगा हुआ था और उस चार्ट देखने के लिए, मैं अपने दाहिने ओर मुड़ा। तभी मैंने एक तेज आवाज सुनी और मुझे कुछ लगा। मैंने कहा 'ओह्ह, यह क्या था? यह केवल एक गोली हो सकती है। मुझे तुरंत पता चल गया, कि यह बहुत गंभीर है, और हम पर हमला हो रहा था।'

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, कि "मेरा हाथ खून से लथपथ था। गोलियां लगातार चल रही थीं। बहादुर सीक्रेट सर्विस के एजेंट मंच पर पहुंच गये। उन्होंने मुझे बचाने के लिए मुझे चारों तरफ से कवर कर लिया। और फिर मुझे बहुत सुरक्षित महसूस हुआ, क्योंकि भगवान मेरे साथ थे। मुझे ऐसा महसूस हुआ। आश्चर्यजनक बात यह है, कि गोली लगने से पहले, अगर मैंने अपना सिर नहीं हिलाया होता और हत्यारे की गोली मेरे सिर पर लग जाती और मैं आज रात यहां नहीं होता।"

डोनाल्ड ट्रंप ने समर्थकों का जताया आभार

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने साथी उम्मीदवार जेडी वेंस का आभार व्यक्त किया और पूरे अभियान के दौरान उनके साथ खड़े रहने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश में एकता के महत्व पर जोर दिया और सभी से एक साझा उद्देश्य के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

हमले में डोनाल्ड ट्रंप के भाषण में काफी गंभीरता की भावना देखी गई और माना जा रहा है, कि जानलेवा हमले ने उनके चुनाव अभियान पर काफी प्रभाव डाला है।

अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन का सिर्फ एक बार जिक्र किया और वादा किया, कि वे आगे भी इसी तरह आगे बढ़ेंगे। यह भाषण उनके सामान्य बयानबाजी से बिल्कुल अलग था, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत अनुभवों पर ध्यान केंद्रित किया और राष्ट्रीय एकजुटता का आह्वान किया है। पूर्व राष्ट्रपति के संदेश ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रभावित किया है, और उन्होंने एकता और लचीलेपन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

हमले ने बदल दी डोनाल्ड ट्रंप की जिंदगी?

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन बेहद निजी था, जिसमें हत्या के प्रयास और उसके बाद की घटनाओं पर बात की गई है। उन्होंने उन लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय में उनका साथ दिया और हमले में घायल हुए लोगों की बहादुरी को स्वीकार किया। व्यक्तिगत अनुभवों पर ट्रम्प का ध्यान मतदाताओं से जुड़ने में काफी मददगार साबित हो सकती है।

ट्रंप ने हमले को याद करते हुए कहा, कि "हमले के बाद वहां के लोगों को लगा, कि मैं मर चुका हूं। इसलिए मैं "मुट्ठी भींची" और चिल्लाया, "लड़ो! लड़ो! लड़ो।" उन्होंने कहा, "भीड़ को अहसास हुआ कि मैं ठीक हूं और उन्होंने हमारे देश के लिए ऐसी दहाड़ लगाई, जैसी मैंने पहले कभी नहीं सुनी थी।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने जीवन के बाकी समय में देशभक्तों की उस विशाल भीड़ द्वारा दिखाए गए प्यार के लिए आभारी रहूंगा।"

डोनाल्ड ट्रंप भाषण के दौरान अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा, कि इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को "अविश्वसनीय जीत" मिलेगी।

उन्होंने कहा, कि "मैं आज शाम आपके सामने आत्मविश्वास, शक्ति और उम्मीद का संदेश लेकर खड़ा हूं। अब से चार महीने बाद हमें अविश्वसनीय जीत मिलेगी और हम अपने देश के इतिहास के चार सबसे महान वर्षों की शुरुआत करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+