सीक्रेट डॉक्यूमेंट मामले में ट्रम्प की आज होगी कोर्ट में पेशी, दोषी हुए तो नहीं बन पाएंगे फिर से राष्टपति
आरोप पत्र में बताया गया है कि ट्रम्प ने ये डॉक्यूमेंट्स अपने बाथरूम, बॉलरूम, शावर की जगह पर, ऑफिस, स्टोर रूम और बेडरूम में छिपाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विशेष वकील जैक स्मिथ अभियोजन पक्ष का नेतृत्व कर रहे हैं।
अमेरिका की गोपनीय दस्तावेजों को अपने पास रखने के मामले में डोनाल्ड ट्रम्प की आज फ्लोरिडा राज्य की मियामी कोर्ट में सुनवाई होगी।
यह बीते कुछ महीने में दूसरा मौका होगा जब वे अदालत का सामना करेंगे। इससे पहले उन्हें हशमनी मामले में अदालत का सामना करना पड़ा था।
डोनाल्ड ट्रम्प आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले राष्ट्रपति पद पर रहे पहले व्यक्ति हैं। ट्रम्प पर बीते हफ्ते 49 पन्नों में आरोप तय किए गए थे। इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालना, परमाणु और डिफेंस सीक्रेट्स की फाइलें गलत तरीके से अपने पास रखने जैसे 37 आरोप लगाए गए थे।

इस आरोप पत्र में बताया गया है कि ट्रम्प ने ये डॉक्यूमेंट्स अपने बाथरूम, बॉलरूम, शावर की जगह पर, ऑफिस, स्टोर रूम और बेडरूम में छिपाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विशेष वकील जैक स्मिथ अभियोजन पक्ष का नेतृत्व कर रहे हैं।
सुनवाई से पहले ट्रम्प ने अपने समर्थकों से कहा कि सरकार उन्हें साजिशन फंसा रही है। उन पर ये कारर्वाई 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से प्रेरित होकर किया जा रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप पर लगा ये सबसे गंभीर कानूनी आरोप हैं, क्योंकि इसके बाद उनके लिए राष्ट्रपति चुनाव फिर से लड़ने की कोशिशों को भी झटका लग सकता है, क्योंकि इस मामले में उनके खिलाफ देश की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लग सकता है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में वे अमेरिका के डिफेंस से जुड़ी जानकारी लोगों को देने के बाद कहते हैं कि उन्हें राष्ट्रपति रहते हुए ही इन फाइलों को क्लासिफाइड की श्रेणी से हटा देना चाहिए था, लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर सकते।
स्पेशल काउंसिल जैक स्मिथ अब उनकी इसी रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल ये साबित करने में करेंगे की ट्रम्प सब कुछ जानते थे इसके बावजूद उन्होंने खुफिया जानकारी साझा की थी।
इसी तरह एक अन्य मामले मं सितंबर 2021 में ट्रम्प ने बिना सिक्योरिटी क्लियरेंस के मिलिट्री ऑपरेशन से जुड़ा एक सीक्रेट मैप भी साझा किया था। उन्होंने जिस व्यक्ति को ये मैप दिखाया था, उससे उन्होंने कहा कि ये बहुत ही गोपनीय जानकारी है और नियमों के मुताबिक उन्हें ये नहीं दिखाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications