डोनाल्ड ट्रंप ने टर्की को आर्थिक रूप से बर्बाद करने की धमकी दी

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को टर्की को आर्थिक रूप से बर्बाद करने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर टर्की कुर्द पर हमला करता है तो हम उसे आर्थिक रूप से बर्बाद कर देंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके कहा कि हमने सीरिया में सेना को वापस बुलाने का काम शुरू कर दिया है, पिछले काफी समय से इस काम को किया जाना था। सीरिया में आईएसआईएस के बचे हुए हिस्से को खत्म करने के साथ-साथ हमने सेना को यहां से वापस बुलाना शुरू कर दिया है। हमने इस पूरे क्षेत्र में आईएस के स्थानीय खलीफा और हर तरफ से नुकसान पहुंचाया है।

trump

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर सीरिया में एक बार फिर से आईएस अपने पैर फैलाता है तो हम फिर से इस क्षेत्र पर हमला करेंगे। अगर टर्की ने कुर्द पर हमला किया तो हम उसे आर्थिक रूप से पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे। इस पूरे क्षेत्र में 20 मील तक सुरक्षित क्षेत्र का निर्माण किया गया है, हम नहीं चाहते हैं कि टर्की के खिलाफ कुर्द का गुस्सा भड़के। सीरिया में आईएस हमारा सबसे बड़ा दुश्मन था। आईएस को खत्म करने की अमेरिका की नीति का सबसे अधिक फायदा रूस, ईरान और सीरिया को हुआ है। इस अभियान से हमे भी फायदा हुआ है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम अपनी सेना को वापस बुला लें, हमे इस कभी नहीं खत्म होने वाले युद्ध को खत्म करने की जरूरत है।

आपको बता दें कि टर्की कुछ कुर्द संगठनों को आतंकी संगठन मानता है। कुर्द सीरिया, ईराक, ईरान और टर्की के हिस्सो में मुख्य रूप से रहते हैं जोकि सीरिया में राष्ट्रपति बशर रअल असद के कार्यकाल में सिविल वॉर में अमेरिका की साझा सेना का हिस्सा थे। इससे पहले अमेरिका ने सीरिया से अपनी सेना को वापस बुलाने का ऐलान कर दिया था। ट्रंप के इस ऐलान के बाद ट्रंप और सेना के बीच मतभेद देखने को मिला था।

इसे भी पढ़ें- योगी सरकार के मंत्री के विवादित बोल, जो नेता दंगा कराए उसे आग लगा के जला दो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+