क्या एक और युद्ध का होगा आगाज! अब ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- 'अगर समझौता नहीं तो होगी बमबारी'

US And Iran Tension: ईरान और अमेरिका के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को धमकी दी है। दरअसल, ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान न्यूक्लियर डील पर सहमति नहीं बनाती है तो बमबारी की जाएगी। साथ ही, उसे (ईरान) कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूक्लियर डील पर समझौते पर अमेरिका और ईरानी के बीच बातचीत जारी है। इस बाबत ट्रंप ने NBC न्यूज़ को फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान न्यूक्लियर डील पर समझौता नहीं करता है तो बमबारी होगी। इतना ही नहीं, ट्रंप ने कहा कि उनपर फिर सेकेंडरी टैरिफ लगा दूंगा, जैसा मैंने चार साल पहले किया था।

Donald Trump

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका न्यूक्लियर डील पर समझौते पर ईरान से बातचीत की कोशिश कर रहा है और ईरान को एक पत्र भी लिखा था। ट्रंप के पत्र का जवाब देते हुए ईरान ने कहा था कि वह सीधी बातचीत के लिए तैयार नहीं है। ईरान ने आगे कहा कि जब तक अमेरिका अपने पूर्व कदमों को पलटता नहीं है, तब तक कोई संवाद संभव नहीं है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की टिप्पणी से ऐसे संकेत मिल रहे है कि दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकत है। खबर के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति ने प्रत्यक्ष वार्ता की संभावना को खारिज कर दिया है। लेकिन, अप्रत्यक्ष वार्ता का रास्ता अभी भी खुला हुआ है।

ईरान पर लगा दिए थे कड़े प्रतिबंध

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 में अमेरिका ने 'जॉइंट कॉम्प्रिहेन्सिव एक्शन प्लान' से ईरान को बाहर निकालने के बाद कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। इन प्रतिबंधों के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति और बिगड़ गई थी। हाल ही में ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ाने की घोषणा की, जिससे अमेरिका की चिंता और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: India-US Tarrif: ट्रंप ने पीएम मोदी की प्रशंसा,बताया करीबी दोस्‍त और स्‍मार्ट मैन, जानें टैरिफ पर क्‍या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+