ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा पागल, अमेरिका ने दी विनाश की धमकी
वॉशिंगटन। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) की अपील के बाद भी अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव में कोई कमी नहीं आ रही है। ईरान के राष्ट्रपति ने अब कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मानसिक तौर पर कमजोर और बेवकूफ हैं। इसके बाद गुस्साए ट्रंप ने ईरान को विनाश भुगतने की धमकी दी है। इससे पहले ईरान ने मंगलवार को कहा था कि वह अमेरिका के और एयरक्राफ्ट गिराएगा। पिछले दिनों ईरान ने अमेरिका के एक सर्विलांस ड्रोन को ढेर कर दिया था।

अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर पर लगाए प्रतिबंध
अमेरिकी विशेषज्ञों की मानें तो ईरान और अमेरिका के बीच जारी बदजुबानी बिल्कुल वैसी है जैसी साल 2017 में नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच थी। अमेरिका ने सोमवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयतोल्ला खेमनई को प्रतिबंधित किया है। इसके अलावा आठ मिलिट्री कमांडर्स भी बैन किए गए हैं। वहीं व्हाइट हाउस की तरफ से ईरान के विदेश मंत्री जावेद जारीफ को भी बैन करने की धमकी दी गई है। मंगलवार को रूहानी प्रतिबंधों पर ही बयान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं। रूहानी के मुताबिक सुप्रीम लीडर खेमनई पर लगाए गए प्रतिबंध पूरी तरह से बचकाने और मूर्खतापूर्ण हैं। खासतौर पर तब जबकि 80 वर्षीय खेमनेई की न तो विदेशों में कोई सपंत्ति है और न ही उनका अमेरिका जाने का कोई इरादा है। रूहानी से पहले नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने ट्रंप को सितंबर 2917 में मानसिक तौर पर विक्षिप्त करार दिया था। रूहानी की टिप्पणी ने किम जोंग की ओर से दी गई प्रतिक्रिया की याद दिला दी है। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका और ईरान के बीच में जो तनातनी जारी है, उसमें आने वाले दिनों में कमी आने के कोई आसार नजर नहीं आते हैं।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Donald Trump के हस्ताक्षर से चलेगी पूरी दुनिया? 165 साल का इतिहास खत्म! डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन -
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Hormuz China ships: ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज में 2 बड़े चीनी जहाजों को खदेड़ा, टूट गई दोस्ती? -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
IDF Collapse Alert: इजरायल के आर्मी चीफ का दावा- 'टूट सकती है फौज', नहीं मिल रहे नए फौजी, घिरने लगे नेतन्याहू! -
OI Exclusive: कश्मीर में ईरान के लिए जुटाए पैसों का भारत के खिलाफ होगा इस्तेमाल? आतंकी लगा रहे सेंध! -
Strait of Hormuz: भारत को मिले सुरक्षित मार्ग पर बोले मनोज तिवारी, 'यह बहुत बड़ी कूटनीतिक सफलता' -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications