Donald Trump के शपथ ग्रहण में दिखा भारत का दम, विदेश मंत्री एस. जयशंकर को दी गई पहली कतार की कुर्सी
US President Inauguration: भारत अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूती को एक फिर यूएस ने प्रदर्शित किया। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का अमेरिकी में गर्मजोशी से स्वागत के बाद राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में जिस स्थान पर उन्हें बैठने की जगह दी गई, उसकी भी खूब चर्चा रही। दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर के इनॉग्रेशन सेरेमनी में पहली पंक्ति की सीट में बैठाया गया, जो भारत और अमेरिकी बीच द्विपक्षीय सहयोग के साथ मजबूत संबंधों के प्रदर्शित करता है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। यूएस की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित इनॉग्रेशन कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंक इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ के साथ बैठे नजर आए। दोनों नेता अग्रिम पंक्ति की सीट पर बैठे थे। यह एक आधिकारिक प्रोटोकॉल होता है। वर्जीनिया से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर आगे और जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया पीछे बैठे हैं।

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं। आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!"












Click it and Unblock the Notifications