Donald Trump Speech: Pakistan ने US को सौंपा वांछित आतंकी, ट्रंप बोले- धन्यवाद..धन्यवाद...धन्यवाद

Donald Trump Speech Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने (अमेरिकी सदन) के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए, पाकिस्तान (Pakistan) को धन्यवाद दिया। इसके पीछे वजह थी, अफगानिस्तान (Afghanistan) में एबी गेट बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार आतंकवादी को पाकिस्तान (Pakistan) का अमेरिका को सौंपने में मदद करना।

यह आतंकी 2021 में अफगानिस्तान (Afghanistan) से अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान हुए हमले में शामिल था, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी। ट्रंप (Donald Trump) ने इसे अमेरिकी इतिहास का 'सबसे शर्मनाक क्षण' करार दिया और कहा कि अब इस अपराधी को अमेरिका में न्याय का सामना करना पड़ेगा।

Donald Trump Speech

'कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद' के खिलाफ अमेरिका मजबूती से खड़ा है - ट्रंप (Donald Trump)

ट्रंप (Donald Trump) ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा, 'अमेरिका एक बार फिर कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है।'उन्होंने इस हमले में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों और घायल हुए 42 से अधिक लोगों को याद करते हुए कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था और मुद्रास्फीति पर ट्रंप (Donald Trump) का हमला

ट्रंप (Donald Trump) ने बाइडेन प्रशासन की आर्थिक नीतियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 47 सालों में सबसे खराब मुद्रास्फीति झेली है और वे इसे सुधारने के लिए हर दिन संघर्ष कर रहे हैं।

अमेरिका में 'विविधता और समानता नीतियों' का अंत

ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि उनकी सरकार ने संघीय सरकार और निजी क्षेत्र में तथाकथित 'विविधता, समानता और समावेशन' नीतियों को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि नौकरियों में योग्यता और कौशल को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, न कि जाति या लिंग के आधार पर।

डेमोक्रेट सांसदों के विरोध पर ट्रंप (Donald Trump) की प्रतिक्रिया

अपने संबोधन में ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि डेमोक्रेटिक सांसद उन्हें खुश करने के लिए कुछ भी नहीं करेंगे, चाहे वह कितनी भी बड़ी उपलब्धि क्यों न हासिल करें। उन्होंने कहा, 'मैंने पांच बार यहां भाषण दिया है, लेकिन वे कभी ताली नहीं बजाते, खड़े नहीं होते और किसी उपलब्धि का समर्थन नहीं करते।'

100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर किए हस्ताक्षर

ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि उन्होंने 20 जनवरी 2025 को पदभार संभालने के बाद से 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं और 400 से अधिक कार्यकारी कार्रवाइयां की हैं। उनका दावा है कि वे अमेरिका में सामान्य ज्ञान, सुरक्षा और समृद्धि वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।

क्या होगा अब?

इस आतंकवादी की अमेरिका में सुनवाई होगी और उसे सजा दी जाएगी। वहीं, पाकिस्तान (Pakistan) की इस मदद से दोनों देशों के संबंधों में सुधार हो सकता है। ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन अब आतंकवाद के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+