Donald Trump Speech:'हम ग्रीनलैंड हासिल करेंगे', 8 Point में जानें ट्रंप ने 1 घंटे 40 मिनट में क्या-क्या कहा?
Donald Trump Speech Key Highlights: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस (अमेरिकी सदन) के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कई बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने व्यापार नीतियों, यूक्रेन युद्ध, इजरायल-फिलिस्तीन समझौते और मंगल ग्रह पर अमेरिकी झंडा फहराने जैसी योजनाओं पर चर्चा की। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके ग्रीनलैंड पर दिए गए बयान की हो रही है।
खास बात यह रही कि ट्रंप ने कांग्रेस को अपना सबसे लंबा वार्षिक राष्ट्रपति भाषण दिया, जो एक घंटे 40 मिनट का था। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के नाम था, जिन्होंने 2000 में एक घंटे 28 मिनट तक भाषण दिया था। आइए 8 Point में जानते हैं क्या-क्या ट्रंप ने कहा?

1️⃣ ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की बात दोहराई
अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने ग्रीनलैंड के लोगों को संबोधित करते हुए कहा - 'हम आपके अपने भविष्य को निर्धारित करने के अधिकार का दृढ़ता से समर्थन करते हैं। और यदि आप चुनते हैं, तो हम आपका संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वागत करते हैं।' उन्होंने ग्रीनलैंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अमेरिका इसे किसी न किसी तरह हासिल कर ही लेगा। इससे पहले भी ट्रंप ने 2019 में ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा जताई थी, लेकिन डेनमार्क सरकार ने इसे ठुकरा दिया था। अब उनके इस बयान से यह मुद्दा फिर से गरमाता दिख रहा है।
2️⃣Donald Trump on Ukraine-Russia War:यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने की कोशिश
ट्रंप ने दावा किया कि वे यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हजारों यूक्रेनी और रूसी नागरिक मारे जा रहे हैं और यह संघर्ष अब खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर आप युद्ध समाप्त करना चाहते हैं, तो आपको दोनों पक्षों से बात करनी होगी।'
उन्होंने यह भी बताया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने उन्हें एक पत्र भेजकर शांति वार्ता की इच्छा जताई है, और रूस की ओर से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं।
3️⃣व्यापार नीतियां और टैरिफ में बड़ा बदलाव
राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको और चीन पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल से अमेरिका 25% तक टैरिफ लागू करेगा और अगर कोई देश अमेरिका पर अतिरिक्त कर लगाता है, तो अमेरिका भी बदले में वही करेगा।
4️⃣मंगल ग्रह पर अमेरिका का झंडा फहराने की योजना
ट्रंप ने अपने भाषण के अंत में मंगल ग्रह पर अमेरिकी झंडा फहराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब तक का सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली देश बनेगा और वे देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
5️⃣डेमोक्रेट सांसदों ने किया विरोध
ट्रंप के भाषण के दौरान कई डेमोक्रेट सांसदों ने वॉकआउट कर दिया। कुछ सांसदों ने 'प्रतिरोध' लिखी टी-शर्ट पहनकर विरोध जताया, जबकि न्यू मैक्सिको की सांसद मेलानी स्टैंसबरी ने 'यह सामान्य नहीं है' लिखा हुआ बोर्ड दिखाया।
6️⃣अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर ट्रंप का दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और ब्याज दरों में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियां देश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगी।
7️⃣क्या ग्रीनलैंड वास्तव में अमेरिका का हिस्सा बन सकता है?
ट्रंप के इस बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या ग्रीनलैंड सच में अमेरिका का हिस्सा बन सकता है? 2019 में भी जब उन्होंने इसे खरीदने की बात की थी, तब डेनमार्क सरकार ने इसे 'हास्यास्पद' बताया था। अब देखना होगा कि इस बार ट्रंप इस योजना को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
8️⃣ट्रंप ने चिप्स अधिनियम को समाप्त करने को कहा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में स्पीकर माइक जॉनसन से कहा कि आपको CHIP[S] अधिनियम से छुटकारा पा लेना चाहिए और जो कुछ भी बचा है, उसका उपयोग आपको कर्ज कम करने या किसी अन्य कारण से करना चाहिए।' ट्रंप ने संबोधन में 2022 चिप्स और विज्ञान अधिनियम की अब तक की सबसे तीखी फटकार लगाई, जिसमें उन्होंने सांसदों से इस कानून से "छुटकारा पाने" के लिए कहा, जबकि शीर्ष ताइवानी चिप निर्माता टीएसएमसी के नए अमेरिकी कारखानों में 100 बिलियन डॉलर के नवीनतम निवेश की सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications