Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने शटडाउन के दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर, खत्म होगा संकट

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे समय से चल रहे शटडाउन के समझौते के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। न्यूज एजेंसी एनआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके बाद अमेरिका में 35 दिन से चल रहा लंबा शटडाउन समाप्त होने के पूरे संकेत हैं।

donald Trump signs bill to end shutdown in us

शुक्रवार को अमेरीकी राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि वो इस समझौते पर पर हस्ताक्षर कर देंगे। इस समझौते के बाद अब 8 लाख सरकारी कर्मचारी फिर से काम पर लौट सकेंगे। दरअसल मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से फंड मुहैया नहीं कराए जाने के बाद 22 दिसंबर को अमेरिकी सरकार आंशिक रूप से हड़ताल (शटडाउन) पर चली गई थी। जिसके बाद यूएस में शटडाउन संकट शुरू हो गया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम बंद को खत्म करने और संघीय सरकार के कामकाज को फिर से शुरू करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं. मैं जल्द ही तीन हफ्तों के लिए यानी 15 फरवरी तक सरकारी कामकाज को फिर से शुरू करने के लिए एक बिल पर हस्ताक्षर करूंगा. हालांकि उन्होंने ये चेतावनी भी दी कि कांग्रेस से उचित शर्तों पर समक्षौता नहीं होने की स्थिति में कामकाज फिर से बंद हो सकता है या फिर वह कानून और अमेरिका के संविधान के तहत इस आपात स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रपति को मिली हुईं शक्तियों का उपयोग कर सकते हैं।

ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने की योजना का बचाव करते हुए कहा कि यह सभी दलों के लिए देशहित में मिलकर काम करने का एक मौका है। इस समझौते के बाद 8 लाख कर्मचारी जो बिना वेतन के एक महीने से काम कर रहे थे उनकी सैलरी मिलने के रास्ते खुल गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+