डोनाल्ड ट्रम्प ने निक्की हेली को पिंजड़ा क्यों भेजा? क्या वह पूर्व राष्ट्रपति के लिए सबसे बड़ा खतरा है ?
भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने रविवार को दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें एक पिंजरा भेजा और उसके कुछ दिन बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर हेली को 'बर्डब्रेन' कहते हुए एक पोस्ट किया था।
हेली ने एक्स पर पोस्ट किया कि एक दिन के चुनाव प्रचार के बाद उन्होंने देखा कि उनके होटल के बाहर एक पक्षी का पिंजरा एक नोट के साथ रखा हुआ है। नोट में लिखा था, "फ्रॉम: ट्रम्प कैंपने"।

हफपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले, डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर हेली के खिलाफ बयानबाजी की थी। ट्रम्प ने दावा किया कि हेली ने एक बार उनसे कहा था कि वह उनके खिलाफ कभी नहीं लड़ेंगी क्योंकि उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में "शानदार काम" किया है।
After a day of campaigning, this is the message waiting for me outside my hotel room…#PrettyPatheticTryAgain#YouJustMadeMyCaseForMe pic.twitter.com/htbSumo58r
— Nikki Haley (@NikkiHaley) October 1, 2023
ट्रम्प ने कहा कि अब हेली उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। ट्रम्प ने कहा निकी हेली पर चुटकी लेते हुए कहा कि, बर्डब्रेन के पास काम करने के लिए प्रतिभा या स्वभाव नहीं है।
हालांकि ट्रम्प के बयान का जवाब देते हुए हैली ने ट्वीट किया, ''मुझे यह पसंद है। इसका मतलब है कि हम दूसरे स्थान पर हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।"
आपको बता दें कि ट्रम्प व्हाइट हाउस की दौड़ में अग्रणी रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं और उन्होंने पहली और दूसरी जीओपी प्राथमिक बहस से भी किनारा कर लिया है।
दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की तरफ से राजदूत रह चुकीं 51 साल की निक्की हेली की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
निक्की हेली स्वतंत्र मतदाताओं के बीच व्हाइट हाउस के लिए जो बाइडेन को हराने के लिए सर्वश्रेष्ठ रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। यह बात एक नये सर्वेक्षण से सामने आई है।
बीते सप्ताह दूसरी रिपब्लिकन बहस से बाहर आने के बाद, हेली ने डेली मेल के लिए जेएल पार्टनर्स के नवीनतम सर्वेक्षण में मौजूदा राष्ट्रपति को दो अंकों 38 प्रतिशत के मुकाबले 40 प्रतिशत से पछाड़ दिया है।
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इस समूह में उन्होंने बाइडेन को 19 अंकों से हराया, जो कि रिपब्लिकन पूल में सबसे बड़ा अंतर है। इस महीने की शुरुआत में जारी हार्वर्ड कैप्स-हैरिस पोल सर्वेक्षण में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजदूत को राष्ट्रपति जो बााइडेन से आगे पाया गया।
वेबसाइट पोलिटिको के अनुसार, 'जिस तरह से वह दौड़ रही है, उस तरह से कोई और नहीं दौड़ रहा है।' वह अपने व्यक्तिगत पृष्ठभूमि के मार्मिक अंशों के साथ आप्रवासन पर कड़ी बातचीत को संयमित करती है, 'पहचान की राजनीति' के झोंके के साथ भीड़ को छोड़े बिना अपनी पहचान पर निर्भर रहती है।












Click it and Unblock the Notifications