'100% कम्युनिस्ट पागल', जोहरान ममदानी पर क्यों फूटा ट्रंप का गुस्सा, न्यूयॉर्क मेयर की रेस में मचाया भूचाल

Donald Trump on Zohran Mamdani: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क मेयर की दौड़ में आगे बढ़ रहे भारतीय मूल के जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने जोहरान ममदानी को "100% कम्युनिस्ट पागल" बताया है। 33 वर्षीय जोहरान ममदानी मशहूर फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे हैं। यह ट्रंप का ममदानी की जीत पर पहला सार्वजनिक बयान था, जिसमें उन्होंने अपने अंदाज में चुटकी ली और डेमोक्रेट्स की आलोचना की।

डोनाल्ड ट्रंप ने कि जोहरान ममदानी ने डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीत ली है और अब न्यूयॉर्क का मेयर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "हमें पहले भी कट्टरपंथी वामपंथी देखने को मिले हैं, लेकिन अब मामला कुछ ज्यादा ही अजीब होता जा रहा है। वो देखने में बेहद अजीब लगता है, उसकी आवाज कर्कश है और उसमें समझदारी की भी कमी है।"

Donald Trump on Zohran Mamdani

जोहरान ममदानी न केवल ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं, बल्कि वैचारिक रूप से भी ट्रंप के बिलकुल उलट हैं। जहां ट्रंप पूंजीवादी नीतियों और खुले बाजार के समर्थक हैं, वहीं ममदानी को समाजवादी और वामपंथी विचारधारा का प्रतिनिधि माना जाता है।
ऐसे में ट्रंप की नाराजगी स्वाभाविक मानी जा रही है, क्योंकि ममदानी की राजनीति उनकी सोच और सिद्धांतों को सीधी चुनौती देती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने जोहरान ममदानी को लेकर क्या-क्या कहा? पढ़ें पूरा बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल ''truthsocial.com'' पर 26 जून को लिखा,

''आखिरकार वही हुआ जिसका डर था - डेमोक्रेट्स ने अब सारी हदें पार कर दी हैं। जोहरान ममदानी, जो 100% कम्युनिस्ट पागल है, ने डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीत ली है और अब मेयर बनने की राह पर है। हमने पहले भी कट्टर वामपंथियों को देखा है, लेकिन अब यह कुछ ज्यादा ही हास्यास्पद हो गया है। वह दिखने में बहुत बुरा लगता है, उसकी आवाज चुभने वाली है, वह ज्यादा समझदार भी नहीं है। उसके पीछे AOC+3 जैसे बेवकूफ लोग खड़े हैं, और यहां तक कि हमारे 'महान फिलिस्तीनी सीनेटर' रोते हुए क्रायिन चक शूमर भी उसके आगे झुके हुए हैं। हां, यह हमारे देश के इतिहास का एक अहम (और अजीब) पल है!''

who is Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी कौन हैं?

  • 33 वर्षीय जोहरान ममदानी, भारतीय मूल के मुसलमान हैं। उनकी मां प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता मीरा नायर हैं और पिता महमूद ममदानी, एक भारतीय मूल के युगांडा में जन्मे मार्क्सवादी विद्वान हैं।
  • 2021 से न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा में एस्टोरिया क्वींस का जोहरान ममदानी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
  • जोहरान ममदान पूर्व न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराकर 43.5% वोटों के साथ डेमोक्रेटिक मेयर प्राइमरी जीत ली (90% वोटों की गिनती के बाद)। अगर वे मुख्य चुनाव भी जीतते हैं, तो वे न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर बनेंगे।

जोहरान ममदानी का राजनीतिक रुख और नीतिया

  • जोहरान ममदानी डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका पार्टी से जुड़े हैं। वे फिलिस्तीन के पक्ष में मुखर हैं और इजरायल पर "नरसंहार" का आरोप भी लगा चुके हैं।
  • जोहरान ममदानी की नीतियों में शामिल हैं, न्यूयॉर्क के लिए किराया स्थगित (rent freeze) करना, फ्री बस सेवा, सभी के लिए मुफ्त चाइल्डकेयर।
  • जोहरान ममदानी की इन जनकल्याण योजनाओं ने खासकर उन लोगों को आकर्षित किया है जो महंगे किराए और जीवन-यापन की लागत से जूझ रहे हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+