'लेफ्ट कट्टरपंथियों से हिंदुओं की रक्षा करेंगे', पीएम मोदी को लेकर ट्रंप ने कही ये बात
हिंदू अमेरिकियों और वैश्विक हिंदू समुदाय से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश में हिंदुओं को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बांग्लादेश में हिंदू,क्रिश्चियन और अल्पसंख्यकों पर हुए बर्बर हमलों की आलोचना की और उनके साथ हुई लूट को लेकर चिंता जाहिर की।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर मेरी नजर वहां पर होती तो ऐसा कभी नहीं होता। कमला और जो ने अमेरिका और दुनियाभर में हिंदुओं को नजरअंदाज किया। ये लोग इजराइल से लेकर यूक्रेन और हमारे दक्षिणी सीमा के मसलों को सुलझाने में बुरी तरह से विफल रहे हैं। लेकिन हम एक बार फिर से अमेरिका को मजबूत बनाएंगे और ताकत के साथ शांति लाएंगे।

हम लेफ्ट कट्टरपंथियों से अमेरिकी हिंदुओं की रक्षा करेंगे। हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे। मेरे प्रशासन में हम भारत और मेरे करीबी दोस्त नरेंद्र मोदी के साथ संबंधों को अच्छा करेंगे। कमला हैरिस आपके छोटे बिजनेस को बर्बाद कर देगी, वह और पाबंदियां लगाएगी।
मैंने टैक्स कम किए, नियमों को सरल किया, अमेरिका को आगे बढ़ने में मदद की और दुनिया की सबसे महान अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम किया। हम ये फिर से करेंगे।
इस बार और भी बड़े स्तर पर यह होगा। हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे। आप सभी को दीवाली की शुभकामनाएं, मैं आशा करता हूं कि प्रकाश का यह पर्व आपको हमेशा जीत की ओर ले जाए।
हिंदू अमेरिकियों और दुनिया भर में व्यापक हिंदू समुदाय तक यह पहुंच ट्रंप के अभियान में एक महत्वपूर्ण मोड़ को चिह्नित करती है, जो धार्मिक अल्पसंख्यकों और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के साथ उनके जुड़ाव में संभावित रूप से महत्वपूर्ण मोड़ का संकेत देती है।
जैसे-जैसे 5 नवंबर का चुनाव नजदीक आ रहा है, ट्रम्प का धार्मिक स्वतंत्रता पर ध्यान, विशेष रूप से उत्पीड़न का सामना करने वाले हिंदुओं के लिए, भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता के साथ, इन मुद्दों से चिंतित मतदाताओं से समर्थन प्राप्त कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications