चीन और अमेरिका में बढ़ा तनाव, राष्ट्रपति ट्रंप ने खारिज की दूसरे चरण के व्यापारिक सौदे की बात

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच दो महीने से चल रहा सीमा विवाद धीरे-धीरे शांत हो रहा है, लेकिन अमेरिका के साथ उसके रिश्ते बिगड़ते ही जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन को कोरोना वायरस के लिए जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही चीन के साथ दूसरे चरण के व्यापारिक सौदे की संभावना को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने इस बात को भी स्वीकार किया कि दोनों देशों के रिश्ते काफी बिगड़ गए हैं।

trump

दरअसल इस साल की शुरूआत में अमेरिका और चीन ने एक मेगा डील पर साइन किया था। इसी बीच फरवरी-मार्च में कोरोना का कहर शुरू हो गया, जिसका केंद्र अमेरिका बना। इसके बाद से ही राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना को लेकर चीन की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हाल ही में चीन ने हांगकांग में नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून भी पास करवा दिया, जिसके बाद अमेरिका ने हांगकांग को दिया विशेष दर्जा वापस ले लिया। इन दो घटनाक्रमों से दोनों के रिश्तों में काफी तनाव आ गया।

मामले में एयरफोर्स वन से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ संबंध बहुत बिगड़ गए हैं। जिस वजह से वो दूसरे चरण के व्यापारिक सौदे के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने बीजिंग की नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने कहा कि चीन ने वुहान से कोरोना वायरस को चीन के दूसरे हिस्सों में जाने से रोका। इसी तरह वो उसे दुनिया में भी फैलने से रोक सकते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+