डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बहन का ऑडियो वायरल, कहा-वह जरा भी भरोसा करने लायक नहीं
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने चुनाव प्रचार में जमकर मेहनत कर रहे हैं। लेकिन इस बीच उनकी बहन का एक ऑडियो वायरल हुआ है और यह ऑडियो उनकी मेहनत पर पानी फेर सकता है। मैरीयाने ट्रंप बैरी जिनकी उम्र इस समय 83 वर्ष है और एक जज के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं। जो ऑडियो वायरल हुआ है, उसमें वह ट्रंप को बिना सिद्धांत वाला इंसान बता रही हैं। साथ ही वह यह भी कह रही हैं कि उनके भाई पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता है।

Recommended Video
जज रहीं हैं ट्रंप की बहन
यह ऑडियो उस समय का है जब ट्रंप ने शरणार्थियों के अमेरिका में दाखिल होने पर बैन लगा दिया था। उस समय बच्चों को भी उनके माता-पिता से अलग किया जा रहा था। ट्रंप ने इसी दौरान फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में अपनी बहन के जिक्र पर कहा था, 'शायद मुझे उन्हें बॉर्डर पर रखना पड़ेगा।' मैरी उस समय जज के तौर पर काम कर रही थी। इसके बाद उनकी भांजी मैरी एल ट्रंप ने चुपचाप उनकी एक बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था। इसमें बैरी कह रही थीं, 'यह सिर्फ अपने आधार को मजबूत करना चाहते हैं। इनके कोई सिद्धांत नहीं हैं और हे भगवान अगर आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं और लोगों की मदद करना चाहते हैं तो फिर आप यह सब नहीं करेंगे।'
भाई के काम करने के तरीकों से दुखी बहन
बैरी यह देखकर काफी दुखी हैं कि 74 वर्ष के उनके भाई जो देश के राष्ट्रपति हैं किस तरह से अपनाम काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं बहुत ही आजादी के साथ बात कर रही हूं। कहानियां बदल रही हैं और कोई तैयारी भी नहीं है।' उन्होंने सवाल किया कि आखिर बच्चों को बॉर्डर पर क्यों रोका जा रहा है। उनका कहना था, 'लगता है मेरे भाई ने कोर्ट में मेरी तरफ से दिए गए प्रवासन के विकल्पों को नहीं पढ़ा है।' जब मैरी ट्रंप की भांजी ने उनसे सवाल किया कि वह क्या पढ़ते हैं तो इस पर बैरी ने कहा, 'वह बिल्कुल भी नहीं पढ़ता है।'












Click it and Unblock the Notifications