एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा तो खुश हुए डोनाल्ड ट्रम्प, कहा- वामपंथी सनकियों के कब्जे से मिली आजादी
डोनाल्ड ट्रम्प ने लिखा है कि अब टि्वटर सही हाथों में पहुंचा है। ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दी है।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नए ट्विटर टेकओवर से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एलन मस्क द्वारा टि्वटर के खरीदने पर डोनाल्ड ट्रम्प ने टिप्पणी की है। ट्रम्प ने कहा है कि ट्विटर अब सही हाथों में पहुंचा है। गौरतलब है कि पिछले साल यूएस कैपिटल दंगों के बाद ट्रम्प ने कई भड़काने वाले ट्वीट्स किए थे। इसके बाद ट्रम्प को टि्वटर पर बैन कर दिया गया था।
Image- File

डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘ट्रुथ सोशल' पर की टिप्पणी
डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "अब मैं खुश हूं कि अब ट्विटर समझदार हाथों में है और अब इसे हमारे देश से नफरत करने वाले रैडिकल वामपंथी और पागल और सनकियों द्वारा नहीं चलाया जाएगा।" डोनाल्ड ट्रम्प के इस ट्वीट के तुरंत बाद ही ये अटकलें तेज हो गईं कि क्या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को ट्विटर पर फिर से वापस आने की अनुमति दी जाएगी? मस्क ने भी संकेत दिए हैं कि वह ट्रंप का अकाउंट बहाल करेंगे, लेकिन इसको लेकर ट्रंप की तरफ से अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है।

क्या फिर से ट्विटर पर लौटेंगे डोनाल्ड ट्रम्प?
मस्क के टि्वटर मालिक बनने के बाद के ही इस बात की कयासबाजियां तेज हो गईं कि डोनाल्ड ट्रम्प जल्द ही ट्विटर पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि कुछ समय पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्विटर पर लौटने से साफ इंकार कर दिया था। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूर्व में कह चुके हैं कि उनका ख्याल है कि 'ट्रुथ सोशल ' प्लेटफॉर्म बेहतर है और बढ़िया काम करता है।

ट्रम्प ने ट्विटर पर बैन के बाद बनाया ट्रुश सोशल
बतादें कि ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खुद ट्रंप का है। ट्विटर द्वारा बैन किए जाने के बाद उन्होंने इसका निर्माण कराया था। गौरतलब है कि टेस्ला प्रमुख ने महीनों की कानूनी लड़ाई के बाद बीते शुक्रवार को टि्वटर पर मालिकाना हक हासिल कर लिया। मस्क के मालिक बनते हैं टि्वटर के कई प्रमुख अधिकारियों को हटा दिया गया है, जिसमें इसके सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल हैं।

ट्रोलिंग के लिए मशहूर हैं एलन मस्क
एलन मस्क द्वारा ट्विटर अधिग्रहण के बाद कई लोग इस बात से चिंतित हो गए हैं। उन्हें लगता है कि एलन मस्क के ट्विटर पर नियंत्रण के बाद उत्पीड़न और गलत सूचना में वृद्धि बढ़ जाएगी। एएफपी की एक रिपोर्ट में लिखा गया है कि एलन मस्क खुद दूसरों को ट्रोल करने के लिए जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications