अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप करेंगेएच-1बी वीजा के नए नियमो का ऐलान, भारतीय कंपनियों पर पड़ेगा बुरा असर

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि वह एच-1बी वीजा के तहत रोजगार और विशेष व्‍यवसाय की परिभाषा फिर से तय करने की योजना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप और उनके प्रशासन का यह कदम भारतीय आईटी कंपनियों के अलावा उन छोटी और मझोली कंपनियों को प्रभावित कर सकता है जिस पर भारतीय अमेरिकियों का स्‍वामित्‍व है। अमेरिका में कई ऐसी छोटी और मझोली कंपनियां हैं जिनके मालिक भारतीय-अमेरिकी हैं। एच-1बी वीजा भारतीय आईटी कंपनियों की ओर से सबसे ज्‍यादा हासिल किए जाते हैं। यह गैर-अप्रवासी वीजा हैं जिनके जरिए अमेरिकी कंपनियां विशेष व्‍यवसाय में उन विदेशी कामगारों को रोजगार मिलता है जिसमें तकनीकी दक्षता की जरूरत होती है।

H-1B visa

जनवरी 2019 में आएंगे नए नियम

टेक्‍नोलॉजी कंपनियों को हर वर्ष भारत और चीन जैसे देशों से हजारों की संख्‍या में कामगारों की जरूरत होती है। अमेरिका के होमलैंड डिपार्टमेंट की ओर से बुधवार को कहा गया है कि अमेरिकी सिटि‍जनशिप और इमीग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) नए प्रस्‍तावों को जनवरी 2019 तक लाने की योजना बना रही है। इसके तहत 'खास व्‍यवसाय की नई परिभाषा' तय की जाएगी। इस नई परिभाषा में सर्वश्रेष्‍ठ और बुद्धिमान विदेशी नागरिकों को ही एच-1बी वीजा देने पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। इसके साथ ही रोजगार और रोजगार प्रदाता के संबंधों की नई परिभाषा भी तय की जाएगी जिसके तहत अमेरिकी कामगारों और मजदूरी की संरक्षा की जा सके।

भारतीय कंपनियों होंगी खासी प्रभावित

इस कदम का अमेरिका में काम कर रही आईटी कंपनियों के साथ आईटी सेक्‍टर की छोटे और मझोली कंपनियों पर नकारात्‍मक असर पड़ने की संभावना है। ट्रंप प्रशासन की ओर से कहा गया है कि होमलैंड डिपार्टमेंट की तरफ से भी उन जरूरतों का प्रस्‍ताव दिया जाएगा जिसमें एच-1बी वीजा धारकों को सही मजदूरी मिल सके। होमलैंड विभाग ने कहा है कि डिपार्टमेंट एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों को मिलने वाले एच-4 वीजा के कुछ नियमों को को हटाने का प्रस्‍ताव देगा। यूएससीआईएस की ओर से एच-4 वीजा, एच-1बी वीजा धारकों के परिवारिक सदस्‍यों जैसे उनके जीवनसाथियों और 21 वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों को दिया जाता है। ट्रंप प्रशासन की ओर से कई बार यह बात कही गई है कि एच-1बी वीजा का कई कंपनियां अमेरिकी वर्कर्स को हटाने के लिए गलत प्रयोग करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+