Donald Trump News: पाकिस्तान समेत इन 41 देशों के उड़ जाएंगे होश, अमेरिका सरकार लगा देगी प्रतिबंध?
Donald Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे फैसले ले सकते हैं, जिससे पाकिस्तान समेत 41 देशों के होश उड़ जाएंगे। रिपोट्स के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि इस बार यात्रा प्रतिबंध डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों से अधिक व्यापक होंगे।
अधिकारियों ने कहा कि ये प्रतिबंध ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों से अधिक व्यापक होंगे, जब उन्होंने सात मुस्लिम बहुल देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भूटान उन 41 देशों में शामिल हैं, जिन पर संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगने की संभावना है। डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन अवैध आव्रजन पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रहा है।

इन 41 देशों की 3 लिस्ट बनाई गई है। पहली लिस्ट में 10 देशों को शामिल किया गया है। अगर ऐसा होता है तो इन देशों के नागरिकों को अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। इन सभी पर पूरी तरह से बैन रहेगा। इस मामले पर पाकिस्तान ने कहा है कि यात्रा प्रतिबंधों की खबरें 'अटकलें' मात्र हैं।
पाकिस्तान को ऐसे प्रतिबंधों का कोई आधिकारिक संकेत नहीं: शफकत अली
विदेश कर्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि पाकिस्तान को ऐसे प्रतिबंधों का कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है। बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में एक पाकिस्तानी राजदूत को अमेरिका में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। अभी हाल ही में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच ताजा विवाद तब सामने आया जब तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तानी राजदूत केके अहसान वागन को इस सप्ताह अमेरिका में प्रवेश से वंचित किए जाने और उसके बाद लॉस एंजिल्स से निर्वासित किए जाने की बात सामने आई। हालांकि अमेरिका इसका कोई विशेष कारण नहीं बताया है।
10 देशों को "लाल सूची" में रखा गया है
जानकारी के मुताबिक 10 देशों को "लाल सूची" में रखा गया है, जिनके नागरिकों का वीजा पूरी तरह से निलंबित कर दिया जाएगा। ये देश हैं अफ़गानिस्तान, क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन। दूसरे समूह में पांच देश म्यांमार, इरिट्रिया, हैती, लाओस, और दक्षिण सूडान शामिल हैं। तीसरे समूह में 26 देश शामिल हैं, जिनमें पाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान जैसे देश शामिल हैं।
20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के पहले ही दिन ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जिसमे अमेरिका में प्रवेश चाहने वाले किसी भी विदेशी की व्यापक जांच की आवश्यकता थी। सुरक्षा खतरों का पता लगाने के लिए ट्रंप सरकार ने ऐसा निर्णय लिया था। हालांकि, इन देशों को 60 दिनों के भीतर सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने का अवसर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications