ट्रंप की पार्टी में भारत की ताकत देख हिल जाएगा पाकिस्तान! राष्ट्रपति ने बेस्ट फ्रेंड मस्क को भी रखा बाहर

व्हाइट हाउस में गुरुवार की रात एक खास डिनर हुआ। इस दौरान टेक्नोलॉजी की दुनिया के सबसे बड़े नाम एक ही टेबल पर जमा दिखे। शाही डाइनिंग टेबल पर सामने डोनाल्ड ट्रंप, पास में मेलानिया ट्रंप और बिल गेट्स से लेकर सुंदर पिचाई, टिम कुक, सत्या नडेला और मार्क जुकरबर्ग तक, सब मौजूद थे। लेकिन इस हाई-प्रोफाइल लिस्ट में एक नाम गायब रहा।

लंबी मेज के बीचोबीच राष्ट्रपति ट्रंप बैठे थे। उनके दाईं ओर फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और बाईं ओर मार्क जुकरबर्ग। डिनर से पहले दिन में मेलानिया ने व्हाइट हाउस में बने नए AI शिक्षा टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता भी की थी।

Donald Trump hosts tech CEO

लिस्ट से कौन था गायब?
गेस्ट लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली अनुपस्थिति एलन मस्क की रही। कभी ट्रंप के करीबी रहे मस्क अब उनसे रिश्ते तोड़ चुके हैं। इसी साल दोनों का विवाद सामने आया था। ट्रंप ने खुद कहा है कि मस्क की नाराजगी की एक वजह उनके सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नासा प्रमुख पद से नाम वापस लेना भी था।

अचानक अंदर शिफ्ट क्यों हुआ डिनर?
यह डिनर असल में रोज गार्डन में होना था, जहां ट्रंप ने हाल ही में घास हटाकर मार-ए-लागो क्लब जैसी सजावट करवाई थी। लेकिन व्हाइट हाउस में बारिश शुरू हो गई, तो अचानक कार्यक्रम को स्टेट डाइनिंग रूम में शिफ्ट कर दिया गया।

किन-किन बड़े नामों की मौजूदगी रही
इस डिनर में शामिल हुए टेक दिग्गजों की लिस्ट लंबी थी-

  • - गूगल के संस्थापक सर्गेई ब्रिन
  • - माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला
  • - ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन
  • - आईबीएम के अरविंद कृष्णा
  • - ओरेकल की सफ़रा कैट्ज
  • - ब्लू ओरिजिन के डेविड लिम्प
  • - स्केल AI के एलेक्ज़ेंडर वांग
  • - माइक्रोन के संजय मेहरोत्रा
  • - और कई दूसरे बड़े नाम

AI को लेकर राजनीति और विवाद
ट्रंप का यह कदम रिपब्लिकन पार्टी में मतभेद भी बढ़ा सकता है। क्योंकि पार्टी के नेता, सीनेटर जोश हॉले ने टेक कंपनियों और खासकर AI पर कड़ा हमला बोला। उनका कहना है- 'सरकार को इन AI प्रणालियों की जांच करनी चाहिए, ताकि हम समझ सकें ये कंपनियां क्या बना रही हैं और क्या बिगाड़ सकती हैं।'

ट्रंप का AI वाला मजाकिया अंदाज
ट्रंप खुद अक्सर AI से बने मीम्स और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था- अगर कुछ बुरा हुआ तो 'मैं उसका ठीकरा AI पर फोड़ दूंगा।' उन्होंने कई AI मीम्स भी पोस्ट किए, जिनमें अजीबो-गरीब तस्वीरें थीं।

मेलानिया की साफ़ चेतावनी
फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने AI को लेकर सतर्कता पर जोर दिया। उनका कहना है- जैसे हम बच्चों को सिखाते-संभालते हैं, वैसे ही AI को भी सही रास्ते पर रखना होगा। उन्होंने बच्चों के लिए AI से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रतियोगिता भी शुरू की है। साथ ही, मेलानिया ने कांग्रेस से गुज़ारिश की है कि AI या डीपफेक का इस्तेमाल कर ऑनलाइन शोषण करने वालों पर सख्त सज़ा वाला क़ानून बनाया जाए।

पाकिस्तान के लिए झटका क्यों?
ट्रंप के इस हाई-प्रोफाइल डिनर में भारतीय मूल के कम से कम छह प्रमुख टेक दिग्गज मौजूद थे, जो इस क्षेत्र में भारतीयों की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। जबकि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिशें जारी रखी हैं। दूसरी ओर भारत ने अपनी स्थिति दृढ़ता से बनायी रखी है।

अमेरिका के आगे नहीं झुका भारत
भारत ने अमेरिकी टैरिफ के दबाव में भी कृषि और उद्योग क्षेत्रों का संरक्षण किया है और अमेरिका के दबावों को स्वीकार नहीं किया है। यह साफ संकेत है कि भारत न सिर्फ अपने हितों के लिए अडिग है, बल्कि वह वैश्विक मंच पर अपनी तकनीकी और आर्थिक शक्ति से पाकिस्तान सहित अपने पड़ोसी देशों के लिए चुनौती बन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+