किम जोंग उन के साथ मुलाकात के लिए हनोई पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को वियतनाम के हनोई पहुंचे हैं। ट्रंप यहां नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बैठक के लिए पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात बुधवार की शाम को होगी। इसके बाद गुरुवार को दोनों नेता कई द्वीपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट माइक पोंपियो भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

Donald Trump arrived in Hanoi Vietnam for summit with North Korea leader Kim Jong Un

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 27-28 फरवरी को वियतनाम में दूसरी मुलाकात है। दोनों नेताओं के बीच पिछले साल जून में सिंगापुर में मुलाकात हुई थी। इस वार्ता में कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह परमाणु मुक्त करने पर सहमति बनी थी, लेकिन बाद में कोई खास प्रगति नहीं हुई।

किम जोंग उन दर्जनों मोटरसाइकिल और काली गाड़ियों के काफिले के साथ आज सुबह 11 बजे हनोई पहुंचा है। इससे पहले वह डोंग डैंग स्थित रेलवे स्टेशन पहुंचा था, जहां उसका सैन्य स्वागत किया गया। किम जोंग उन जिस ट्रेन से यहां पहुंचा था उसमे बड़ी संख्या में सुरक्षा के जवान मौजूद थे। यह ट्रेन तकरीबन 8 बजे आज सुबह पहुंची थी। यह ट्रेन 65 घंटे में 4500 किलोमीटर का सफर तय करके यहां पहुंची थी। यह ट्रेन पेंगोग और चीन से होते हुए यहां पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+