खत्म करो विरोध, Covid Vaccine को लेकर समर्थकों से बोले ट्रंप- 'बढ़िया है वैक्सीन'
वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर सार्वजनिक स्तर पर प्रतिक्रिया दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। खासतौर जब कुछ रिपब्लिकन बाइडेन प्रशासन द्वारा चलाए गए कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम का विरोध कर रहे हैं।

फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा मैं इसे लेने के लिए सलाह दूंगा। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा "मैं ऐसे बहुत सारे लोग जो इस वैक्सीन को नहीं लगवाना चाह रहे हैं और खासतौर पर ऐसे जिन्होंने मुझे वोट दिए थे, मैं उन्हें इसे (वैक्सीन) लेने सलाह दूंगा।
"ये एक महान वैक्सीन है। ये सुरक्षित वैक्सीन है और यह कुछ ऐसी है जो काम करती है।"
रिपब्लिकन समर्थक कर रहे विरोध
ये पहली बार है जब ट्रंप ने देश में चल रहे वैक्सीनेशन प्लान को लेकर इतने मुखर होकर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप के अलावा अब तक के सभी मौजूद पूर्व राष्ट्रपतियों, जार्ज बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर अपील कर चुके हैं। लेकिन अभी तक ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वी बाइडेन द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम पर चुप ही रहे हैं।
वहीं अमेरिका में एक बड़ा समूह ऐसा है जो वैक्सीन को लेकर शक करने के साथ ही इसके रोलआउट को लेकर विरोध कर रहा है। एक पोल के मुताबिक कोविड वैक्सीन पर शक करने वाले लोगों में अमेरिका में रिपब्लिकन सबसे आगे हैं।
चुनाव पर भी बोले ट्रंप
फॉक्स न्यूज से बातचीत के दौरान इस पोल को लेकर ट्रंप ने कहा "सभी पोल के आधार पर ये देखा गया है कि वे मुझे दोबारा चुनाव लड़ते हुए देखना चाहते हैं लेकिन हम इस पर नजर रखन जा रहे हैं और हम देखेंगे।
ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही बाइडेन की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा था कि ट्रंप को इसके लिए किसी निमंत्रण का इंतजार नहीं करना चाहिए। सभी मौजूद पूर्व राष्ट्रपतियों ने खुद से ही इस अभियान में हिस्सा लिया है। अब ये ट्रंप को तय करना है कि वह ऐसा करते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications