ट्रंप ने कहा 9/11 हमलों के समय मुसलमानों ने मनाया था जश्न
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के मजबूत दावेदार रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से एक विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि जिस समय अमेरिका पर 9/11 जैसा आतंकी हमला हुआ था, अमेरिका में मुसलमानों ने इसका जश्न मनाया था।

इस बयान पर विवाद के बाद भी वह इस बयान को वापस नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि उनका बयान सौ फीसदी सही है। ट्रांप ने इसके साथ फिर से दावा किया है कि वल्र्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर हुए इस हमले के बाद उन्होंने न्यू जर्सी में हजारों मुसलमानों को जश्न मनाते देखा था। हालांकि तथ्यों की जांच करने वालों ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया है।
उन्होंने दावा किया कि इस बयान के बाद सैकड़ों लोगों ने ट्विटर और फोन करके उन्हें जानकारी दी कि उन्होंने भी इस आतंककारी हमले के बाद मुसलमानों को जश्न मनाते देखा था और वह सौ प्रतिशत सही हैं।
न्यू जर्सी के गवर्नर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन पार्टी के दूसरे उम्मीदवार क्रिस क्रिस्टी ने ट्रांप के दावों को खारिज करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता मुझे यह याद होता।
एक जनमत संग्रह में पता चला है कि इस बयान के बाद ट्रांप की लोकप्रियता में भी 12 प्रतिशत की कमी आई है और उनकी लोकप्रियता 43 से घटकर 31 प्रतिशत रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications