देखें VIDEO: जब सऊदी अरब में डोनाल्ड ट्रंप ने किया 'तलवार डांस'
उसके बाद ट्रंप रियाद में स्थित अल-मुरब्बा महल पहुंचे जहां उनके स्वागत की खास तैयारियां की गई थीं। इस मौके पर ट्रंप को यहां के पारंपरिक तलवार डांस में शामिल होने का भी आमंत्रण दिया गया।
सऊदी अरब। अमेरिका के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप पहली बार विदेश दौरे पर निकले। उनका पहला विदेशी दौरा फिलहाल तो किसी बड़े फैसलों को लेकर नहीं बल्कि उनके डांस को लेकर चर्चा में है। जी हां डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के मुरब्बा पैलेस के बाहर पारंपरिक तलवार नृत्य में हिस्सा लिया। ट्रंप के इस डांस का वीडियो सीएनएन ने ट्वीट किया है। आपको बता दें कि ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रियाद पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक ट्रंप ने शुक्रवार रात को एयर फोर्स वन से रियाद के लिए उड़ान भरी थी और शनिवार को रियाद हवाईअड्डे पर उतरते ही सऊदी के किंग सलमान ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उसके बाद ट्रंप रियाद में स्थित अल-मुरब्बा महल पहुंचे जहां उनके स्वागत की खास तैयारियां की गई थीं। इस मौके पर ट्रंप को यहां के पारंपरिक तलवार डांस में शामिल होने का भी आमंत्रण दिया गया। ट्रंप खुशी-खुशी इसमें शामिल भी हुए।
आपको बता दें कि ट्रंप की इस यात्रा का लक्ष्य क्षेत्र में आतंकवाद को खत्म करने के लिए इस्लामिक देशों से मजबूत साझेदारी बनाना है। वहीं इस डांस को सऊदी अरब में अर्दा कहा जाता है। इसे किसी धार्मिक आयोजन या शादी के मौके पर किया जाता है। बता दें इससे पहले 2014 में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और 2008 में यूएस प्रेसिडेंट जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने सोर्ड डांस किया था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications