अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप की सलाहकार की काउच वाली फोटो पर विवाद

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की सलाहकार के बैठने के तरीके के बाद शुरू हुई ऑफिस में कैसा हो बर्ताव, पर बहस। काउच पर दोनों पैर ऊपर करके बैठी थीं कॉन्‍वे।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की सलाहकार ने उनके लिए नई मुसीबत पैदा कर दी है। ओवल ऑफिस से सामने आई एक तस्‍वीर के बाद अब ऑफिस में शिष्‍टाचार या बैठने उठने के तरीकों पर बहस होने लगी है। ट्रंप की सलाहकार की यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है।

अमेरिकीराष्‍ट्रपति-ट्रंप-की-सलाहकार-की-काउच-वाली-फोटो

काउच पर कॉन्‍वे और विवाद

सलाहकार केलयानी कॉन्‍वे की जो फोटोग्राफ सामने आई है उसमें वह ऑफिस में एक काउच पर दोनों पैर ऊपर कर और घुटनों को मोड़कर बैठी हैं। यह फोटोग्राफ सोमवार की है जब राष्‍ट्रपति ट्रंप ब्‍लैक कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज के नेताओं से मुलाकात कर रहे थे। एक और फोटो में कॉन्‍वे इस कार्यक्रम की इसी अंदाज में फोटोग्राफ क्लिक कर रही है। ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने कहा कि इस फोटो से साफ पता लगता है कि ओवल ऑफिस में मौजूद ट्रंप और कॉन्‍वे और ट्रंप प्रशासन अश्‍वेत लोगों की कितनी इज्‍जत करते हैं। वहीं कुछ और यूजर्स ने पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की उस फोटोग्राफ को ट्वीट किया है जिसमें वह ऑफिस टाइम में अपनी डेस्‍क पर दोनों पैरों को फैलाकर बैठे हैं।

कौन हैं कॉन्‍वे

बराक ओबामा की जो फोटोग्राफ शेयर हो रही है वह वर्ष 2009 की है जब उन्‍होंने पहली बार अपना पद संभाला था। मंगलवार को ट्रंप के पहले स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस से पहले यह फोटोग्राफ सामने आई थी जिसके बाद काफी विवाद शुरू हो गया है। कॉन्‍वे अगस्‍त 2016 में ट्रंप की कैंपेन मैनेजर बनी थीं। वह पहली ऐसी महिला थीं जिन्‍हें रिपब्लिकन पार्टी का कैंपेन मैनेजर बनाया गया था। इसके बाद टीवी पर कई बहस के दौरान वह ट्रंप का पक्ष मीडिया के सामने रखती नजर आई थीं। 49 वर्ष की कॉन्‍वे को 22 दिसंबर 2016 को ट्रंप ने अपना सलाहकार नियुक्‍त किया था। वह पिछले तीन दशकों से रिपब्लिकन पार्टी को सलाह दे रही हैं कि महिला मतदाताओं को कैसे लुभाया जाए।

अमेरिकीराष्‍ट्रपति-ट्रंप-की-सलाहकार-की-काउच-वाली-फोटो
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+