ऐसा मालिक किसी को ना मिले! भूख-प्यास से तड़पता कुत्ता बना हड्डियों का ढांचा, अपनी पूंछ तक खा डाली!
स्टैफोर्डशायर: कुत्ता ही एक ऐसा पालतू जानवर है, जो सबसे ज्यादा इंसानों के बीच रहना पसंद करते हैं। कुत्ते की अपने मालिक के प्रति वफादारी जगजाहिर है। कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है, जहां कुत्ता अपने मालिक के लिए 'भगवान' बनकर आया है, लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे क्रूर लोग भी हैं, जो कुत्तों को पालने का तो शौक रखते हैं, लेकिन उनकी देखभाल नहीं कर पाते, जिसके चलते जानवरों को बुरे दौर से गुजरना पड़ता है। अब ऐसे ही एक मालिक की हरकत सबके सामने आई है, जिसकी गैर जिम्मेदारी ने एक पालतू कुत्ते की दयनीय स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया।

इंग्लैंड में कुत्ते के साथ बेदर्दी
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड में रहने वाली महिला ने एक कुत्ता पाला, लेकिन ना उसने अपने पालतू डॉग को समय दिया और ना ही खाना। जिसकी वजह से कुत्ता हड्डियों का ढांचा बन गया। भूख और प्यास से तड़पता कुत्ता इतना लाचार हो गया था कि खाना ना मिलने की वजह से वो अपनी ही पूंछ खाने को मजबूर हो गया। ऐसे में कुत्ते की तबीयत भी काफी खराब हो गई।

मालिक की वजह से Poppy हुआ सूख के कांटा
जानकारी के मुताबिक पालतू जानवर पालने की शौकीन महिला एक कुत्ता अपने घर लाईं, जिसका नाम उसे Poppy रखा था। पॉपी की उम्र 2 साल है, जो कि 2 मादा विपेट-लर्चर ब्रीड का कुत्ता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पॉपी इतना दुबला हो गया था कि उसके शरीर से उसकी हड्डियां साफ दिखने लगी। यहां तक की रेस्क्यू किया हुआ डॉग मौत की दहलीज पर खड़ा था।

अब कुत्ते की हालत में सुधार
स्टैफर्डशायर लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल कुत्ता इंग्लैंड में स्थित एनिमल्स इन नीड नाम के एक डॉग केयर सेंटर है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ महीनों पहले पोपी का वजन इतना कम पाया गया कि अत्यधिक भूख के कारण उसने अपनी पूंछ को खाने की कोशिश की, क्योंकि उसके पूंछ की नोक पर चोट के निशान थे। वहीं डॉक्टरों ने कहा कि कुछ महीनों पहले तक उसको पहचान पाना भी नामुमकिन हो गया था। अगर वक्त रहते इसकी देखभाल नहीं होती तो उसकी जान भी जा सकती थी।

RSPCA द्वारा चलाया गया मुकदमा
अब इस मामले में पॉपी के मालिक पर RSPCA द्वारा मुकदमा चलाया गया और उसने अपने पालतू जानवरों की उपेक्षा करने की बात स्वीकार करने के बाद तीन साल के लिए जानवरों को रखने पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि पोपी अभी भी एक नया घर खोज रहा है और वर्तमान में चेशायर में अलसागर एनिमल्स इन नीड में रह रहा है। असिस्टेंट एनिमल को- ओर्डिनेटर लिसा विलियम्स ने कहा कि जो कोई भी पोपी को एक नया घर देने में दिलचस्पी रखता है, उसे अलसागर एनिमल्स इन नीड वेबसाइट से संपर्क करना चाहिए।
1 और 3 फोटो क्रेडिट: RSPCA












Click it and Unblock the Notifications