कभी फैमिलीमैन और बच्चों का आइडियल था ISIS चीफ बगदादी
लंदन। आईएसआईएस का चीफ अबु बकर अल बगदादी जिसने इस समय कई परिवारों को तबाह कर दिया है, वह भी कभी फैमिलीमैन हुआ करता था। आपको भले ही इस बात पर यकीन न हो लेकिन उसकी एक पूर्व पत्नी ने तो यही कहा है।
बगदादी की पूर्व पत्नी सागा अल-दुलमायमी ने वर्ष 2008 में बगदादी के साथ शादी की थी और अब वह बगदादी की एक बेटी हैगर की मां हैं।
ट्विटर इनवेस्टर अबु बकर अल बगदादी
सागा की 24 मिनट की एक ऑडियो क्लिप जारी हुई है। यह क्लिप दिसंबर में एक्सप्रेसएन को दिए उनके एक इंटरव्यू की है। सागा के लिए आज भी यह रहस्य है कि बगदादी कैसे एक आतंकी और आईएसआईएस का एमीर बन गया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए इस इंटरव्यू में सागा ने और क्या-क्या बताया था।

तब बगदादी था हिशाम मोहम्मद
सागा ने बताया है कि उसकी शादी एक साधारण व्यक्ति के साथ हुई थी और शादी के समय उसका नाम हिशाम मोहम्मद था। उस समय वह एक यूनिवर्सिटी टीचर था जो धर्म और शरिया के बारे में स्टूडेंट्स को बताता था।

बच्चों से बहुत प्यार करता था बगदादी
सागा के मुताबिक बगदादी को अपने बच्चों से बहुत प्यार था। वह एक फैमिलीमैन था जो सुबह काम पर निकलता था और शाम को बच्चों के पास लौटकर आता था। उसने किसी भी विद्रोह आंदोलन में भी कभी हिस्सा नहीं लिया था।

कैसे बन गया बगदादी अभी तक रहस्य
सागा को नहीं पता कि उसका पति हिशाम बगदादी कैसे बन गया और कैसे वह दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन को लीड करने लगा। बगदादी ने वर्ष 2014 में खुद को खलीफा घोषित किया था। आज वह दुनिया का मोस्ट वांटेंड टेररिस्ट है जिसके सिर पर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का ईनाम रखा है।

कैसे हुई थी बगदादी से शादी
सागा ईराक में पली बढ़ी हैं और उनके पहले पति की मौत अमेरिकी सेना के साथ लड़ाई में हो गई थी। इसके बाद बगदादी के साथ उनकी शादी हुई। उन्होंने बताया है कि बगदादी कभी अपने बच्चों का आइडियल हुआ करता था।

बगदादी के साथ अच्छे नहीं थे रिश्ते
सागा के मुताबिक बच्चों के लिहाज से बगदादी काफी सम्मानित व्यक्ति था लेकिन उनका रिश्ता बगदादी के साथ अच्छा नहीं था। सागा की मानें तो बगदादी की पहली पत्नी इस शादी से खुश नहीं थीं।

बगदादी के चंगुल से भागीं
सागा जब बगदादी के पहले बच्चे की मां बनने वाली थीं तो उन्होंने बगदादी को छोड़ने का फैसला किया था। सागा के मुताबिक उन्होंने बगदादी की पहली पत्नी के साथ ठीक नहीं किया था और इस वजह से वह भाग गईं।

किसी की नहीं सुनता था बगदादी
उन्होंने बताया कि वह कभी भी बगदादी से प्यार नहीं करती थीं। उनके मुताबिक बगदादी एक ऐसा व्यक्ति था जिसे किसी भी चीज के बारे में कोई ज्ञान नहीं था। साथ ही उसके साथ बात करना भी आसान नहीं था क्योंकि वह कभी किसी की नहीं सुनता था।

बेटी को किडनैप कर सकता है बगदादी
फिलहाल सागा अब अपने फिलीस्तीन मूल के पति के साथ रहती हैं। उन्हें इस बात का डर है कि बगदादी उनके बेटी हैगर को किडनैप कर सकता है जो यूरोप जाकर अपनी पढ़ाई करना चाहती है।

आतंकवाद और बगदादी पर राय
सागा का कहना है कि निर्दोष नागरिकों को बगदादी हथियारों का निशाना बना रहा है और इसे आतंकवाद ही कहा जाएगा। उन्होंने आईएसआईएस के कामों को निर्दयता से किया गया मर्डर करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications