एरिजोना के अस्पताल में काम करने वाले मेल इंप्लॉयीज का होगा DNA टेस्ट, कोमा में महिला ने दिया था जन्म
फिनिक्स। अमेरिका के एरिजोना राज्य के फिनिक्स एक अस्तपाल में पिछले दिनों 14 साल से कोमा में पड़ी महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। अब इस अस्पताल के हर पुरुष कर्मी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। डीएनए कराने के लिए पुलिस ने सर्च वारंट जारी किया है। यह हैरान कर देने वाली घटना ह घटना एरिजोना के हसिएनाडा स्किल्ड नर्सिंग फैसेलिटी में हुई है जो फिनिक्स में स्थित है। अस्पताल के सीईओ ने घटना के बाद इस्तीफा दे दिया है। अस्पताल का कहना है कि वह डीएनए टेस्ट कराने के फैसले का स्वागत करता है।

अस्तपाल मैनेजमेंट घटना से हैरान
इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन के होश उड़ा दिए हैं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। शनिवार को इस महिला को दर्द शुरू हुआ और उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। किसी को भी इस बात की खबर ही नहीं थी कि महिला गर्भवती है और जब उसने दर्द से कराहना शुरू किया तब लोगों को सारा मामला समझ में आया।लेकिन कोई नहीं जानता कि आखिर उसके साथ यह हरकत किसने की थी। अस्तपाल के एक कर्मी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया है कि स्टाफ को नहीं मालूम है कि पीड़िता के कमरे के अंदर क्या चल रहा था। एक इंप्लॉयी से पूछा गया कि स्टाफ को कैसे पता लगा कि महिला को लेबर पेन शुरू हो गया है? जवाब में उसने बताया कि वह उस समय पीड़िता के कमरे में नहीं थी। महिला सुबह से ही दर्द में कराह रही थी। नर्स जिसने बच्चे की डिलीवरी कराई उसने बताया कि महिला ने लड़के को जन्म दिया है और वह बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। एरिजोना के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि वह स्थानीय पुलिस के साथ जांच में पूरी मदद कर रहे हैं।
जीवनसंगी की तलाश है? भारत मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!