डंपिंग पर डंडा: चीन-ताइवान मशीनों पर 5 साल की लगाम, भारत में महंगी होंगी चीनी मशीनें
Directorate General of Trade Remedies (DGTR) ने अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए, जिनमे बताया गया की चीन और ताइवान के प्लास्टिक मशीनों के आयात पर पांच साल के लए डंपिंग रोधी शुल्क लगाया जाएगा। ये फैसला व्यापार उपचार महानिदेशालय(DGTR) की जांच के बाद लिया गया, केंद्र ने चीन और ताइवान से आयात की गई प्लास्टिक प्रोसेसिंग मशीन पर 27% से 63% तक एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया है। केंद्र सरकार ने चीन और ताइवान से आयात प्लास्टिक प्रोसेसिंग मशीनरी पर 27 से 63 प्रतिशत तक एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया है। यह कदम भारत में बनने वाली वस्तुओं को अनुचित व्यापारिक मुश्किलों से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
क्यों लिया गया यह निर्णय?
यह निर्णय व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) द्वारा की गई एक लम्बी जांच के बाद लिया गया है। DGTR ने निष्कर्ष निकाला कि इन दोनों देशों की प्लास्टिक प्रोसेसिंग मशीनें भारतीय बाजार में डंप की जा रही थीं। इसका मतलब यह है कि उन्हें निर्यात करने वाले देशों में उनके सामान्य मूल्य से काफी कम कीमतों पर बेचा जा रहा था। इसके कारण देश के उद्योगों को फिजिकल डैमेज का सामना करना पढ़ रहा है।

तीन निष्कर्ष
डीजीटीआर की अंतिम निष्कर्ष, जो 27 मार्च, 2025 को जारी किए गए नोटिफिकेशन में जारी किया गया। इस नोटिफिकेशन में तीन निष्कर्ष सामने आएं हैं।
1. चीन और ताइवान से मशीनरी को अनुचित रूप से कम कीमतों पर निर्यात किया गया था।
2. डोमेस्टिक प्लास्टिक मशीनरी इंडस्ट्री को इसके कारण बढ़ा नुकसान हुआ है।
3. यह नुकसान सीधे इन डंप किए गए आयातों के कारण हुआ है।
किन मशीनों पर लगेगा टैक्स
प्रभावित मशीनरी सीमा शुल्क टैरिफ अधिनियम, 1975 के टैरिफ कोड 8477 10 00 और 8477 90 00 के अंतर्गत आती है, जिसमें आमतौर पर इंजेक्शन मोल्डिंग मशीनें और प्लास्टिक उत्पादों के उत्पादन में उपयोग किए जाने वाले अन्य सामान शामिल हैं। इस फैसले के बाद, डिपार्टमेंट ऑफ़ रेवन्यू ने 26 जून को एक नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें रेकमेंडेड चार्ज लागू किए गए।
जानिए नई शुल्क दर
डोंगगुआन फू चुन शिन प्लास्टिक मशीनरी निर्माण कंपनी लिमिटेड और फू चुन शिन (निंगबो) मशीनरी निर्माण कंपनी, लिमिटेड: 48 प्रतिशत
चेन ह्सोंग मशीनरी ग्रुप, इसकी सहायक कंपनियों सहित: 27 प्रतिशत
यिजुमी प्रिसिजन मोल्डिंग टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड और संबद्ध फर्म: 35 प्रतिशत
हस्की इंजेक्शन मोल्डिंग सिस्टम्स शंघाई लिमिटेड: 48 प्रतिशत
चीन और ताइवान के अन्य सभी अनाम उत्पादक: 63 प्रतिशत
चीन से निर्यात करने वाले अन्य देशों के उत्पादक: 63 प्रतिशत
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications