महज 900 रुपए खर्च करके आप बन सकते हैं 21 करोड़ के बंगले के मालिक, जानिए ऑफर
नई दिल्लीः अगर आपकी किस्मत ने साथ दिया तो आप £2.3m यानि 21 करोड़ के बंगले के मालिक बन सकते हैं। दरअसल, इंग्लैंड में 'win a millionair compitition' चल रहा है। जिसके तहत आपको 10.50 पाउंड ( 900रुपए) की टिकट खरीदने होगी। 30 नवंबर 2018 को इस बंगले के मालिक का फैसला हो जाएगा। जो भी इस कॉम्पीटिशन को जीतेगा, उसे 50 हजार कैश, रॉल्स रायस कार भी मिलेगी।

21 करोड़ का है ये घर
इस घर की कीमत 21 करोड़ है लेकिन लौटरी के जरिए मालिक को कहीं जायदा पैसा मिल जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि 30 नवंबर 2018 तक करीब 5 लाख टिकट बिक जाएंगे। अगर पांच लाख टिकट बिकते हैं मालिक को करीब 5.25 मिलियन पाउंड पैसे मिलेंगे। वहीं इस प्रॉपर्टी की कीमत इतनी नहीं है।

1990 में बनवाया था घर
मालिक ने हर टिकट की राशि में से 2 पाउंड चैरिटी में देने की घोषणा की है। इस बंगले को साल 1990 में बनवाया गया था। ये पहली बार है जब बंगले के मालिक ने इस बंगले को बेचने की घोषणा की है।

10 एकड़ में फैला है घर
10 एकड़ में फैले इस बंगले में चार बेडरूम के साथ एक डाइनिंग रूप है। घर आलीशान तरीके से बना हुआ है। जिम के साथ-साथ एक लाइब्रेरी भी दी गई है। घर के बाहर गोल्फ कोर्स और स्विमिंग पूल भी बनाया गया है।

घर में है ज्यादा सामान
घर के मालिक का कहना है कि घर में सामान ज्यादा है इसलिए 'हम यहां रखे सामानों को ले जाने की परेशानी नहीं उठाना चाहते। हम यहां से सिर्फ अपने कपड़ों और निजी सामान और फैमिली फोटोज के साथ जाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि जो भी इस घर को खरीदे उसे ये घर तैयार मिले।












Click it and Unblock the Notifications