डेनमार्क में कैफे के बाहर गोलीबारी, 1 की मौत, कई घायल
नयी दिल्ली। कोपेनहेगन में शनिवार की देर रात आतंकी हमले में 1 की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। सांस्कृतिक केंद्र में इस्लाम और अभिव्यक्ति की आजादी विषय पर आयोजित एक समारोह पर आतंकियों मे हमला कर दिया। शाम के बाद आतंकियों ने एक बार फिर से सुबह फिर से गोलीबारी की ।

देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने कैफे के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरु कर दी। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त उस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद के विवादास्पद कार्टून के लेखक स्वीडन के कलाकार लार्स विल्क्स भी मौजूद थे। इस हमले में 1 की मौत हो गई जबकि 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। डेनमार्क के प्रधानमंत्री हेले थोरनिंग-शिमिड्ट ने हमले को आतंकवादी हमला बताया है।
रिपोर्टों के मुताबिक घटनास्थल पर 40 से ज़्यादा गोलियां चली हैं। पुलिस ने कथित हमलावर की तस्वीर भी जारी की है। तस्वीर में व्यक्ति बैगनी नकाब पहने हुए है और उसने मोटी जैकेट पहन रखी है। फिलहाल दोनों ही हमलावर फरार है।












Click it and Unblock the Notifications