डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूस समेत जूलियन असांजे के खिलाफ ठोंका मुकदमा
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने साल 2016 मे हुए राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप करने और इसमें बाधा डालने की साजिश रचने के आरोप राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान के साथ ही रूस और विकीलीक्स पर केस ठोंक दिया है।
वॉशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने साल 2016 मे हुए राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप करने और इसमें बाधा डालने की साजिश रचने के आरोप राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान के साथ ही रूस और विकीलीक्स पर केस ठोंक दिया है। अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के ही राष्ट्रपति थे। पार्टी की ओर से कोर्ट में जो डॉक्यूमेंट्स पेश किए गए हैं उनमें आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 'चुनाव जीतने के लिए रूस की मदद को खुशी-खुशी स्वीकार किया था।' ट्रंप हमेशा से ही इन आरोपों से साफ इनकार करते आए हैं।

पहले से चल रही है जांच
चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच काफी पहले से चल रही है और कई अमेरिकी एजेंसियां इस नतीजे पर पहुंची थीं कि रूस ने चुनाव को ट्रंप के पक्ष में करने की कोशिश की। हालांकि कई लोग इसे डेमोक्रेटिक पार्टी का पब्लिक स्टंट करार दे रहे हैं। अगर केस को कोर्ट एक्सेप्ट कर लेता है तो इसमें कुछ नया नहीं होगा क्योंकि इस मामले में पहले से जांच चल रही है। यह केस मैनहटन के फेडरल कोर्ट में दायर किया गया है, जिसमें ट्रंप की बेटी इवांका के पति जेरार्ड कुशनर, चुनावी भियान के पूर्व अध्यक्ष पॉल मनाफोर्ट और विकीलीक्स फाउंडर जूलियन असांज को अभियुक्त बनाया गया है। मई 2016 में इस मामले में पहली रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। अगले दो महीनों में अमरीकी खुफिया एजेंसी ने मामले में रूस के हस्ताक्षेपों का पता लगाया था। डेमोक्रेटिक पार्टी की एक समिट पर विकीलीक्स ने हैकर के चुराए गए 20 हजार ईमेल प्रकाशित किए थे।












Click it and Unblock the Notifications