'क्या आप आजादी के लिए वोट करने के लिए तैयार हैं?' डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में पहली रात क्या-क्या हुआ?

Democratic National Convention 2024: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 के डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की पहली रात को जोरदार और आक्रामक अंदाज में मुख्य भाषण दिया है और इसके साथ ही उन्होंने प्रभावी रूप से अपनी उप-राष्ट्रपति और पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को कमान सौंप दी है।

"क्या आप स्वतंत्रता के लिए वोट करने के लिए तैयार हैं? क्या आप लोकतंत्र और अमेरिका के लिए वोट करने के लिए तैयार हैं? मैं आपसे पूछता हूं, क्या आप कमला हैरिस और टिम वाल्ज़ को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के रूप में चुनने के लिए तैयार हैं?" ये बाइडेन के सवाल थे, जो उन्होंने जोरदार अंदाज में पूछे।

Democratic National Convention 2024

बाइडेन का जोरदार भाषण

एक गीत का हवाला देते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भीड़ से कहा, "अमेरिका, अमेरिका, मैंने तुम्हें अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।"

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन कार्यक्रम की पहली रात का समापन जो बाइडेन की शानदार टिप्पणियों से खत्म हुई, जिसमें नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के कोच स्टीव केर से लेकर पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी शामिल थीं।

लेकिन, जिस वक्त जो बाइडेन भाषण दे रहे थे, उस वक्त कार्यक्रम स्थल के बाहर उनकी विदेश नीति को लेकर जोरदार प्रदर्शन भी किया जा रहा था, क्योंकि वो गाजा में हमास के खिलाफ इजराइली हमलों का समर्थन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था, कि इजराइल, गाजा पट्टी में मानवाधिकारों का हनन कर रहा है, लेकिन अमेरिका फिर भी उसका साथ दे रहा है।

लेकिन, बाइडेन का फोकस पूरी तरह से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर थी, जो 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में कमला हैरिस का सामना करने वाले हैं।

Democratic National Convention 2024

सम्मेलन के बाहर विरोध प्रदर्शन

जैसे ही दिन की शुरुआत हुई, पार्टी के पदाधिकारी प्रेस ब्रीफिंग और पैनल चर्चाओं में शामिल हुए। लेकिन सम्मेलन हॉल के बाहर, एक अलग कार्यक्रम चल रहा था।

हजारों लोग यूनियन पार्क में इकट्ठा थे, जो मुख्य सम्मेलन स्थल यूनाइटेड सेंटर से कुछ ही ब्लॉक दूर स्थित है। यहां पर प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे, कि बाइडेन प्रशासन इजराइल को दी जाने वाली सैन्य सहायता और हथियारों की सप्लाई फौरन रोकें।

अमेरिका लंबे समय से इजराइल का अटूट सहयोगी रहा है, और राष्ट्रपति बाइडेन ने गाजा में इजराइल के युद्ध में बढ़ते नुकसान के बावजूद "अटूट" समर्थन देने का वादा लगातार किया है।

हमास नियंत्रित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है, कि इजराइली हमलों में अभी तक गाजा पट्टी में 40 हजार फिलीस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जबकि मानवाधिकार संगठनों ने भुखमरी और नरसंहार की आशंका जताई है। सोमवार का विरोध प्रदर्शन काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कार्यक्रम से पहले तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

शहर के अधिकारियों और विरोध कार्यक्रम के आयोजकों के बीच कार्यक्रम के स्थान को लेकर शुरू में झड़प हुई। पिछले हफ्ते ही आयोजकों ने प्रशासन पर साउंड सिस्टम, स्टेज और पोर्टेबल शौचालयों के इस्तेमाल को रोकने के का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में विरोध प्रदर्शन बिना किसी बाधा के हुआ, प्रदर्शनकारियों ने "इजराइल को अमेरिकी सहायता बंद करो!" लिखे हुए पोस्टर पकड़े हुए थे।

डेमोक्रेट्स ने पार्टी की विविधता का जश्न मनाया

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में मुख्य कार्यक्रम शाम होने के बाद शुरू हुए, जब पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भाषण दिए। इस दौरान उन्होंने कमला हैरिसी की उम्मीदवारी के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के मंच से प्रचार किया, जिसे समूह वोट के साथ पारित किया गया।

कार्यक्रम के पहले दिन का विषय 'लोगों के लिए' था, जो एक अमर भाषण है, जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 1863 के गेटिसबर्ग संबोधन में कहा था, "लोगों की, लोगों द्वारा, लोगों के लिए"।

डेमोक्रेट्स ने उस विषय का उपयोग अपनी पार्टी की विविधता का प्रदर्शन करने के लिए किया और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की आलोचना की।

कार्यक्रम के पहले दिन डेमोक्रेटिक नेताओं का फोकस इस बात पर ज्यादा था, कि कमला हैरिस का जीतने का मतलब अमेरिका के लिए क्या हो सकता है।

इस बात को दोहराया गया, कि अगर कमला हैरिस जीतती हैं, तो व्हाइट हाउस पहुंचने वाली पहली महिला, पहली दक्षिण एशियाई मूल की, और पहली अश्वेत महिला होंगी।

शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने भीड़ से कहा, "एक अश्वेत व्यक्ति के रूप में, शिकागो के वेस्ट साइड में एक छोटी अश्वेत लड़की की परवरिश करते हुए, मैं जानता हूं कि मेरी बेटी ब्रेडिन, न केवल व्हाइट हाउस में खुद का प्रतिबिंब देखेगी, बल्कि वह अमेरिकी मूल्यों के सबसे गहरे हिस्से का अनुभव करेगी।"

Democratic National Convention 2024

डोनाल्ड ट्रंप को कोविड रिस्पांस की आलोचना

डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी की कथित कमजोरियों के दूसरे पहलुओं पर भी फोकस किया, जिनमें प्रोजेक्ट 2025 भी शामिल है, जो ट्रम्प के पूर्व सहयोगियों की तरफ से लिखित एक नीति दस्तावेज है।

लेकिन, डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कोविड-19 संकट से निपटने के लिए जो नीति बनाई थी, उसकी जमकर आलोचना की गई।

अमेरिका में करीब 12 लाख लोग कोविड-19 से मारे गये और आलोचकों ने कोविड संकट को कम करके आंकने और संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक-दूरी की नीतियों को हतोत्साहित करने के लिए ट्रंप की आलोचना की।

कई राजनेताओं ने महामारी के चरम के दौरान अपने दिल के दर्द की कहानियां साझा करने के लिए डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में मंच संभाला, और महासंकट के लिए डोनाल्ड ट्रंप पर दोष मढ़ा।

जैसे मिनेसोटा की लेफ्टिनेंट गवर्नर पेगी फ़्लैनागन ने कांपती आवाज में कहा, "मेरा भाई रॉन टेनेसी, राज्य में कोविड से मरने वाला दूसरा व्यक्ति था।"

बाइडने को थैंक्यू बोलने कमला हैरिस की सरप्राइज एंट्री

डेमोक्रेटिक कन्वेंशन की पहली रात को बाइडेन के स्तुतिगान में समर्पित किया गया, क्योंकि इस चुनाव के साथ ही उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है, कि 21 जुलाई को राष्ट्रपति पद की रेस से हटने के बाइडेन के फैसले ने उन्हें प्रभावी रूप से एक लंगड़ा नेता बना दिया, जिनका कार्यकाल जनवरी में समाप्त होने वाला है।

अगर वे रेस में बने रहते, तो वे सम्मेलन में बोलने वाले आखिरी वक्ता होते और गुरुवार रात को मंच पर आते।

लेकिन अब उन्हें पहली रात को ही बोलना पड़ा, जब कई वक्ताओं ने उनकी विरासत का जश्न मनाया।

यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स (UAW) के चेयरमैन शॉन फेन ने 2023 में अमेरिका की तीन प्रमुख कार निर्माता कंपनियों: फोर्ड, स्टेलेंटिस और जनरल मोटर्स के खिलाफ पहली बार हड़ताल के लिए कर्मचारियों के साथ पिकेट लाइन पर शामिल होने के लिए बाइडेन की सराहना की।

फेन ने कहा, "मैं UAW के साथ पिकेट लाइन पर चलकर इतिहास बनाने के लिए जो बाइडेन को धन्यवाद कहना चाहता हूं।"

इसके अलावा, कमला हैरिस ने खुद बाइडेन को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देने के लिए मंच पर पहुंची, जो एक सरप्राइज एलिमेंट था। कमला हैरिस ने कहा, "आपके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए, हमारे देश के लिए आपके आजीवन सेवा के लिए और आप जो कुछ भी करते रहेंगे, उसके लिए धन्यवाद। हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे।"

पूर्व विदेश मंत्री और 2016 में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने भी बाइडेन के प्रति लोगों के स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, "आइए राष्ट्रपति बाइडेन को सलाम करें। वे देश और विदेश में लोकतंत्र के चैंपियन रहे हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस में गरिमा, शालीनता और योग्यता वापस लाई। और उन्होंने दिखाया, कि एक सच्चे देशभक्त होने का क्या मतलब है।"

Democratic National Convention 2024

कार्यक्रम की पहली रात बाइडेन ने क्या कहा?

राष्ट्रपति बाइडेन का इंट्रोडक्शन उनकी बेटी एश्ले और पत्नी जिल ने कराया, जिन्होंने याद किया कि कैसे उनके पति को राष्ट्रपति चुनाव की रेस से हटने का फैसला करने के लिए "अपनी आत्मा की गहराई में जाना पड़ा।"

जिल बाइडेन ने मंच से कहा, कि "विश्वास और दृढ़ विश्वास के साथ, जो जानते हैं, कि हमारे देश की ताकत डराने-धमकाने या क्रूरता से नहीं आती है। यह दयालुता के छोटे-छोटे कामों से आती है, जो गहरे घावों को भर देते हैं।"

जब बाइडेन खुद मंच पर आए, तो उनका खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया और "थैंक्यू जो" के नारे बार-बार लगाए गए।

27 जून को CNN के हेडक्वार्टर में आयोजित डोनाल्ड ट्रंप के साथ पहली बहस में जो बाइडने को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद ही पार्टी के अंदर से बाइडेन पर अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए दबाव बढ़ने लगा था।

लेकिन, डेमोक्रेटिक कन्वेंशन के दौरान 81 वर्षीय राष्ट्रपति की उपस्थिति अपेक्षाकृत मजबूत थी, जिन्होंने 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल पर हमले के बाद अपने कार्यालय को विरासत में मिलने की बात कही।

उन्होंने कहा, कि "मैं तब भी अपने दिल की गहराई से जानता था, जो मैं अब जानता हूं, कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।"

उन्होंने ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि "वो झूठ बोलते हैं, कि वो चुनाव धोखाधड़ी से हार गये थे।"

उन्होंने कहा, कि "आप यह नहीं कह सकते, कि आप अपने देश से तभी प्यार करते हैं जब आप जीतते हैं।"

बाइडेन ने कहा, कि "अब गर्मी आ गई है। सर्दी बीत चुकी है। और एक कृतज्ञ हृदय के साथ, मैं इस अगस्त की रात को आपके सामने यह रिपोर्ट करने के लिए खड़ा हूं, कि लोकतंत्र की जीत हुई है। लोकतंत्र ने जीत हासिल की है। और अब लोकतंत्र को संरक्षित किया जाना चाहिए।"

उन्होंने कमला हैरिस की प्रशंसा करते हुए कहा, कि वे एक मित्र और सहकर्मी हैं, जिनकी "अत्यंत ईमानदारी" है।

उन्होंने कहा, कि "कमला को चुनना मेरा पहला फैसला था, जो मैंने तब लिया था, जब मैं हमारा (पार्टी का) उम्मीदवार बना था।" बाइडेन ने अपने 2020 के चुनाव अभियान को याद करते हुए कहा, कि "वह मेरे पूरे करियर का सबसे अच्छा फैसला था।"

"हमने 2020 में लोकतंत्र को बचाया। और अब हमें इसे 2024 में फिर से बचाना होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+