चीन में Coronavirus से मरने वालों की संख्या 350 पहुंची
नई दिल्ली। चीन में जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से हर रोज लोगों की जान जा रही है, मौत का आंकड़ा हर रोज लगातार काफी तेजी से बढ़ रहा है। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 350 पहुंच चुकी है। कल कोरोना वायर से 56 और लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 350 पहुंच गया। वहीं कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 17205 पहुंच चुकी है। वहीं दो दर्जन से अधिक देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 175 मरीज पाए गए हैं। तमाम देश अपने नागरिकों को चीन से बाहर निकालने में जुटे हुए हैं।

हेल्थ इमरजेंसी
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को पहले ही हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। जिसके बाद कई देशों ने चीन की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है, साथ ही चीन से आने वाले पर्यटकों के आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि सी फूड से फैले कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा उन्हें ज्यादा है जो लोग हवाई यात्रा करते हैं, क्योंकि चीन से लौटे संक्रमित यात्री की चपेट में आने से कोई भी एयरपोर्ट पर मौजूद शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है। हालांकि यह खतरा उन लोगों का ज्यादा है, जो इंटरनेशनल यात्रा करते हैं।
पीड़ित को ठंड लगती है
अभी तक माना जा रहा था कि कोरोना वायरस समुद्री खाद्य पदार्थों की वजह से फैला है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स इसका जुड़ाव जानवरों से बताया है जबकि अन्य कोबरा सांप को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित को सांस की बीमारी होती है और पीड़ित को ठंड लगती है, जो निमोनिया के लक्षण जैसे प्रतीत होते हैं।
1960 में हुई थी पहचान
उल्लेखनीय है ह्यूमन कोरोना वायरस (HCoV) की पहचान पहली बार 1960 के दशक में आम सर्दी के रोगियों में नाक में हुई थी। मनुष्यों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण अक्सर सर्दियों के महीनों के साथ-साथ शुरुआती वसंत के दौरान होती है। कोरोना वायरस के कारण होने वाली सर्दी से बीमार व्यक्ति को लगभग चार महीने बाद यह संक्रमण दोबारा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications