पाकिस्तान में दाउद के भारत द्वारा बताए गए 9 ठिकानों में से तीन निकले गलत : संयुक्त राष्ट्र
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की एक समिति ने पाया है कि भारत ने पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के जो नौ पते बताए थे, उनमें से तीन गलत हैं। इसकी पुष्टि होने के बाद इन्हें सूची से हटा लिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अलकायदा प्रतिबंध समिति सूची से जो पते हटा रही है उनमें से एक संयुक्त राष्ट्र में इस्लामाबाद की दूत मलीहा लोधी का आवास भी शामिल है।
Read: दाऊद इब्राहिम की भाभी को चाहिए यूके का पासपोर्ट, HC में दायर की याचिका

हालांकि, भारत द्वार मुहैया कराई गई शेष 6 पतों की लिस्ट में कोई संशोधन नहीं किया गया है। भारत ने एक डोज़ियर में 9 पतों का उल्लेख किया था और कहां था कि ये दाउद इब्राहिम के ठिकाने हैं और वह यहां अमूमन आता-जाता रहता है।
सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल और अलकायदा प्रतिबंध समिति ने दाउद से जुड़ी पतों की इस जानकारी में कल संशोधन किया था। 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट्स के मास्टरमाइंड से जुड़े तीन पतों को समिति ने हटा दिया।
Read: ममता कुलकर्णी ने कहा..विक्की से केवल आध्यात्मिक रिश्ता फिजिकल नहीं..
इस सूची में जो पते थे उनको जांचने के दौरान कमेटी को पता चला कि इसमें एक एड्रेस तो राजदूत मलीहा लोधी का है, दाउद का नहीं तो उसे हटा दिया गया।
पिछले वर्ष अगस्त में तैयार किया गया था डोजियर
भारत ने दाउद के जिन 9 ठिकानों का जिक्र डोजियर में किया था उसे पिछले वर्ष अगस्त में तैयार किया गया था। यह प्रमाण था कि दाउद पाकिस्तान में ही छिपा हुआ है। इस डोजियर में दाउद के कराची के नूराबाद इलाके का भी पता है जिसे हटाया नहीं गया है। इस डोजियर को पाकिस्तान के मुख्य सुरक्षा सलाहकार सरतात अजीज़ और भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल की मुलाकात में दिया जाना था, लेकिन बाद में यह मीटिंग रद हो गई थी।

बिलावल भुट्टो के घर के पास ठिकाने का भी जिक्र
इसमें दाउद का एक ठिकाना पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो के घर के पास भी बताया गया है। हालांकि, पाकिस्तान इस बात से हमेशा इंकार करता रहा है कि दाउद उसके देश में है।
Read: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की माशूका थीं ममता कुलकर्णी?
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है दाउद
इस डोजियर में साफ उल्लेख था कि दाउद को तेजी से अपने ठिकाने बदलने के लिए जाना जाता है। पाकिस्तान में उसकी बेहिसाब संपत्ति है और उसे पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों का संरक्षण प्राप्त है। दाउद 1993 के मुंबई बम धमाकों में वांछित है। इस हमले में 257 निर्दोष लोग मारे गए थे और हजारों लोग बुरी तरह घायल हो गए थे।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications