पिता के जुल्म से तंग आकर भागी दुबई की राजकुमारी हुई गायब

Recommended Video

    Dubai Princess Sheikha Latifa है कई महिनों से लापता, पिता के जुल्म से थी परेशान | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। दुबई की राजकुमारी शेख लातिफा गायब हो गई है। पिछले कई महीनों से वो लापता है। किसी को उन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके दोस्तों को भी राजकुमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राजकुमारी के दोस्तों का कहना है कि उन्होंने राजकुमारी को आखिरी बार तब देखा था जब उन्हें अरब सागर में एक नाव में भागते हुए पकड़ा गया था। वहां से पकड़कर उन्हें वापस दुबई लाया गया था, उनके साथ वहां मारपीट की गई थी।

     Daughter of Dubai ruler missing since escape attempt: Ex-spy

    वहीं फ्रांस के पूर्व जासूस हर्व जॉबर्ट का कहना है कि राजकुमारी शेख लातिफा गायब हो गई है। जासूस ने दावा किया है कि उन्होंने ने राजकुमारी को भागने में मदद की थी, लेकिन दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी शेख लातिफा के बारे में अब कोई भी जानकारी नहीं है। जासूस ने दावा किया है कि उन्हें पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात ले आया गया था।

    वहीं दुबई की सरकार और अमीराती अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। राजकुमारी शेख लातिफा आम लड़कियों की तरह जीना चाहती हैं, इसलिए वो अपने घर से भागी थी, लेकिन भागने के बाद वो पकड़ी गई। राजकुमारी ने दावा किया कि उसके पिता ने तीन साल से कैद कर रखा था। उसके साथ मारपीट की गई। उन्हें काबू में करने के लिए नशीली दवाइयां दी गई। राजकुमारी ने दावा किया है उन्होंने पहले भी भागने की कोशिश की थी, लेकिन इसमें नाकाम रही थी। इसके बाद उनपर कड़ा पहरा बैठा दिया गया। गौरतलब है कि दुबई के शेख ने करीब 6 शादियां की हैं, जिनसे उन्हें 30 बच्चे हैं। उनकी कई बेटियों का नाम लातिफा ही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+