डोनाल्ड ट्रंप की बेटी हिंदुओं संग मंदिर में मनाएंगी दिवाली

दिवाली हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है और वर्जीनिया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिहाज से बहुत काफी महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपल्बिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की बेटी वर्जिनिया में भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों संग मंदिर में दिवाली मनाएंगी।

America: daughter of donald trump ivanka trump to celebrate diwali in temple before president elections.

दिवाली हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है और वर्जीनिया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिहाज से बहुत काफी महत्वपूर्ण है। यहां रहने वाले भारतीय मूल के लोग पारंपरिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी को सपोर्ट करते आए हैं।

इस सिलसिले को तोड़ने और उन भारतीयों के दिल जीतने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की यह कोशिश चुनाव में रंग ला सकती है।

इलेक्शन कैंपेन के आॅफिसर्स और हिंदू समुदाय के नेताओं ने मीडिया को बताया कि आगामी बुधवार को डोलाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भारतीय अमेरिकी समुदाय के संग दिवाली मनाएंगी। वे चैनटिलि स्थित राजधानी टेम्पल विजिट के दौरान दिवाली मनाएंगी।

ऐसा पहली बार होगा जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के शीर्ष उम्मीदवारों में से एक की बेटी किसी हिंदू मंदिर में जाकर दिवाली मनाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने भी इससे पहले कश्मीरी पंडितों और आतंकवाद से त्रस्त बांग्लादेशियों के लिए धन जुटाने के मकसद से रिपब्लिकन हिंदू काउंसिल की तरफ से आयोजित कराए गए परमार्थ कार्यक्रम में शिरकत की थी।

किसी भारतीय अमेरिकी कार्यक्रम में पार्टिसिपेट करने वाले डोनाल्ड ट्रंप पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। इससे पहले ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खूब तारीफ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+