डोकलाम विवाद: दलाई लामा बोले- एक-दूसरे को नहीं हरा सकते भारत-चीन
डोकलाम विवाद: दलाई लामा बोले- एक-दूसरे को नहीं हरा सकते भारत-चीन
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच बीते दो महीने से डोकलाम में लगातार चल रही तनातनी और दोनों देशों को नेताओं और मीडिया की ओर से तीखी बयानबाजी को लेकर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है कि दोनों देश जंग के जरिए किसी बात का फैसला नहीं कर सकते हैं। दलाई लामा ने कहा कि आखिर तमाम तनाव के बावजूद आखिरी हल यही है कि दोनों देश प्यार-मुहब्बत से रहें।

तिब्बती धर्मगुरू ने कहा कि दलाई लामा ने भारत और चीन जंग लड़कर एक-दूसरे को नहीं हरा सकते क्योंकि दोनो ही देश बड़ी सैन्य शक्तियां हैं और दोनों को अच्छे पड़ोसी बनकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशो कों 'हिंदी-चीनी भाई भाई' के नारे को याद करने और उसी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
सोमवार को दलाई लामा ने कहा कि 1951 में तिब्बत में शांति के लिए चीन के साथ 17 मुद्दों पर एग्रीमेंट हुआ था। उन्होंने कहा कि आज चीन बौद्ध धर्म को मानने वाला सबसे बड़ा देश बन रहा है, ऐसे में भारत को चीन में बौद्ध धर्म के लोगों के लिए तीर्थयात्राएं शुरू करनी चाहिएं।
दलाई लामा ने कहा कि चीन में बौद्ध धर्म को मानने वाले असल में भारतीय बौद्ध धर्म की लाइन पर ही तो चल रहे हैं, ये वही धर्म है जो नालंदा और संस्कृत से निकला हुआ है। दलाई ने कहा कि भारत चीन के लिए तीर्थयात्रा का केंद्र हो सकता है। वहां से लोग बोधगया आएंगे और इस तरह भारत के साथ रिश्ते बदलेंगे। दलाई लामा ने कहा कि सभी को समझना चाहिए कि जंग किसी मसले का हल नहीं और उससे कोई रास्ता नहीं निकलेगा।
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications