Cyclone Biparjoy: कुछ ही देर में गुजरात-सिंध के तट पर टकराएगा ‘बिपरजॉय’ चक्रवात, तबाही की आशका
बिपरजॉय चक्रवात के गुजरात में मांडवी और पाकिस्तान के सिंध प्रांत में केटी बंदर में शाम 4 बजे से रात 8 बजे के बीच टकराने की आशंका है।भारत और पाकिस्तान में 150,000 से अधिक लोगों को संवेदनशील इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थ
चक्रवात बिपरजॉय गुजरात तट से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिपरजॉय चक्रवात के गुरुवार शाम तक गुजरात तट से टकराने की आशंका है।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के तटीय क्षेत्रों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। एक हफ्ते तक अरब सागर में रहने के बाद बिपरजॉय चक्रवात आज शाम तक पाकिस्तान के सिंध प्रांत में केटी बंदर से टकरा सकता है।

बिपरजॉय चक्रवात के गुजरात में मांडवी और पाकिस्तान के सिंध प्रांत में केटी बंदर में शाम 4 बजे से रात 8 बजे के बीच टकराने की आशंका है।
भारत और पाकिस्तान में 150,000 से अधिक लोगों को संवेदनशील इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
पूर्वानुमानकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि चक्रवात बिपारजॉय- जिसका अर्थ बंगाली में "आपदा" है - अपने रास्ते में घरों और फसलों को नष्ट कर सकता है।
पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कराची से भारत के गुजरात तक समुद्र तट के साथ 3-4 मीटर (10-13 फीट) तक के तूफान की चेतावनी दी है।
गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने कहा कि चक्रवात की गति कम हो गई है, लेकिन इसकी हवाओं की गति लैंडफॉल के समय लगभग 110-12 किमी/घंटा होने की उम्मीद की जा रही है। यह बेहद खतरनाक हो सकता है।
चक्रवात से जुड़े सभी खतरों को देखते हुए गुजरात सरकार ने हाई रिस्क इलाकों से 72 हजार लोगों को निकाला है। अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। स्कूल और सरकारी दफ्तरों को रिलीफ सेंटर बनाया गया है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने लोगों से कहा कि वे जहां हैं वहीं रहें और यात्रा करने से बचें।
रिपोर्ट के मुताबिक बिपरजॉय से सिंध प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता है। अधिकारियों ने पहले ही दक्षिण-पूर्वी तट से 81 हजार लोगों को निकाल लिया है। इसके लिए सिंध प्रांत के तीन जिले थाट्टा, सुजावल, बादिन में 75 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। इन तीनों जिलों की 82 फीसदी आबादी सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है और सेना को अगले 72 घंटों के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications