Crude Oil: तेल के खेल में कौन आगे? अमेरिका नंबर-1, लेकिन ईरान-वेनेजुएला कहां, देखें पूरी लिस्ट
Crude Oil Production Ranking 2026: हाल के दिनों में वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार को लेकर कई सनसनीखेज दावे सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और विश्लेषणों में यह कहा गया कि अमेरिका की रणनीतिक नजर तेल-समृद्ध देशों पर बनी हुई है। वेनेजुएला को लेकर भी ऐसे दावे सामने आए कि वहां की अस्थिरता के पीछे क्रूड ऑयल भंडार एक बड़ा कारण है।
वहीं ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच भी तख्तापलट की अटकलें और तेल राजनीति की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी पृष्ठभूमि में यह जानना अहम हो जाता है कि वास्तव में दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल उत्पादक देश कौन है और उत्पादन के मामले में वेनेजुएला व ईरान की वैश्विक रैंकिंग क्या है।

Top 10 Crude Oil Producing Countries
- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) - 13,870 हजार बैरल प्रतिदिन
- सऊदी अरब (Saudi Arabia) - 10,050 हजार बैरल प्रतिदिन
- रूस (Russia) - 9,803 हजार बैरल प्रतिदिन
- कनाडा (Canada) - 5,049 हजार बैरल प्रतिदिन
- चीन (China) - 4,300 हजार बैरल प्रतिदिन
- इराक (Iraq) - 4,009 हजार बैरल प्रतिदिन
- ब्राज़ील (Brazil) - 3,894 हजार बैरल प्रतिदिन
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) - 3,363 हजार बैरल प्रतिदिन
- ईरान (Iran) - 3,221 हजार बैरल प्रतिदिन
- कुवैत (Kuwait) - 2,569 हजार बैरल प्रतिदिन
- वेनेजुएला - 1,142 हजार बैरल प्रतिदिन (लगभग 17वां स्थान)
ये भी पढ़ें: Trump Greenland: पैसे के बल पर इस देश को खरीदेगा अमेरिका, हर व्यक्ति को 1 लाख डॉलर देने का प्लान
अमेरिका क्यों है नंबर वन?
वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल उत्पादक देश है। अमेरिका प्रतिदिन लगभग 13,870 हजार बैरल तेल का उत्पादन करता है। शेल ऑयल तकनीक और आधुनिक ड्रिलिंग ने अमेरिका को इस मुकाम तक पहुंचाया है। यही वजह है कि अमेरिका ने सऊदी अरब और रूस जैसे पारंपरिक तेल दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
Iran Oil Ranking: ईरान किस नंबर पर है?
ईरान क्रूड ऑयल उत्पादन की वैश्विक रैंकिंग में नौवें स्थान पर है। ईरान प्रतिदिन लगभग 3,221 हजार बैरल तेल का उत्पादन करता है। हालांकि ईरान के पास दुनिया के सबसे बड़े तेल और गैस भंडारों में से एक है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और तकनीकी सीमाओं के कारण उसका उत्पादन अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाया है।
ये भी पढे़ं: US Seized Russian Oil Tanker: कौन हैं ये 28 क्रू मेंबर्स, रूसी तेल टैंकर संग अमेरिका के कब्जे में?
Venezuela Oil Reserves: आर्थिक संकट के बीच वेनेजुएला 17 वें नंबर पर
तेल भंडार के मामले में दुनिया में शीर्ष पर रहने वाला वेनेजुएला उत्पादन में 17वें स्थान पर है। वेनेजुएला का दैनिक क्रूड ऑयल उत्पादन (Crude Oil Price) करीब 1,142 हजार बैरल है। राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक संकट और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी ने उसके तेल उत्पादन को बुरी तरह प्रभावित किया है। यही कारण है कि इतना बड़ा भंडार होने के बावजूद वेनेजुएला रैंकिंग में काफी पीछे नजर आता है।












Click it and Unblock the Notifications