Covid-19: घातक हो रहे हैं कोरोना के हालात, 6 हफ्तों में मरीजों की संख्या डबल, WHO ने बुलाई आपात बैठक
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वायरस के कारण अब तक दुनियाभर में 1.6 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के ताजा आंकड़े और डराने वाले हैं। WHO के मुताबिक कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 6 हफ्तों में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी WHO के मुताबिक दुनियाभर में 1.6 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 6,40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

सोमवार को जेनेवा स्थित डब्लूएचओ के मुख्यालय पर पत्रकारों से बात की और दुनियाभर में कोविड-19 के हालात को लेकर जानकेारी दी। डब्लूएचओ के महानिदेशन ट्रेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि कोरोना वायरस से दुनिया को बदल दिया है। जहां इस वायरस से जुनिया के लोगों, समुदायों और देशों को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया तो वहीं उन्हें अलग भी किया है। ट्रेड्रोस ने कहा कि कोरोना के दौरान कुछ देशों में राजनीतिक नेतृत्व, वहां की शिक्षा व्यवस्था, उच्च जांच दर, स्वच्छता और सामाजिक दूरी जैसे कारक प्रभावी साबित हुए हैं।
दरअसल कोरोना वायरस के बिगड़ते हालात को देखते हुए बीते गुरिवार को डब्ल्यूएचओ की आपात बैठक बुलाई गई थी। आपको बता दें कि जनवरी में WHO ने कोरोना वायरस को देखते हुए वैश्विक चिंताओं वाला सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था, जिसके 6 महीने के बाद एक बार फिर से बैठक बुलाई गई। आपको बता दें कि रविवार को दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 16 हज़ार नए मामले सामने आए और दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.6 करोड़ पहुंच गई।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications