नाइजर में तख्ता पलट, सेना ने सत्ता परिवर्तन करते हुए राष्ट्रपति को पद से हटाया
पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर में सेना ने तख्तापलट कर दिया है। यहां प्रेसिडेंशियल गार्ड्स ने राष्ट्रपति मोहम्मद बैजोम को सत्ता से हटा दिया है। सैनिकों ने नेशनल टीवी पर आकर इसका ऐलान किया है। सैनिकों ने पहले राष्ट्रपति को उनके आवास पर सीज किया और उसके बाद उनके घर के रास्ते को ब्लॉक कर दिया।
इसके साथ ही सैनिकों ने कई मंत्रियों के घरों को भी ब्लॉक क दिया। राष्ट्रपति के घर को सीज करने के बाद सैनिकों ने नेशनल टीवी पर ऐलान किया कि अब राष्ट्रपति सत्ता में नहीं हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति के समर्थन में सड़क पर उतर आए।

सेना की इस कार्रवाई का अमेरिका, यूएन और यूरोपियन यूनियन ने निंदा की है। इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से ट्वीट करके कहा गया था कि गार्ड्स ने देश विरोधी मंसूबों को सफल करने की असफल कोशिश की थी।
रिपोर्ट के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद इसोफू और पूर्व नेता चर्चा कर रहे हैं ताकि हालात को और बिगड़ने से रोका जा सके। लेकिन अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है कि यह चर्चा किसी नतीजे पर पहुंची है या नहीं। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार बातचीत सकारात्मक नहीं रही है और गार्ड्स ने राष्ट्रपति को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। गार्ड्स को सेना की ओर से अल्टिमेटम जारी किया गया था।
सूत्र ने बताया था कि सेना और नेशनल गार्ड हमले के लिए तैयार हैं, जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल राष्ट्रपति और उनका परिवार ठीक है। बता दें को दो पड़ोसी देश माली और बुर्किना फासो में कुछ साल पहले जिहादी संगठनों ने तख्ता पलट किया था।












Click it and Unblock the Notifications