क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अंतरिक्ष में पहली बार सैर कर इतिहास रचने वाले कॉस्मोनॉट अलेक्सी लियोनोव का निधन, NASA ने फौरन किया ऐसा काम

Google Oneindia News

मॉस्‍को। अंतरिक्ष में पहली बार 12 मिनट तक चहलकदमी कर इतिहास रचने वाले कॉस्मोनॉट अलेक्सी लियोनोव का मॉस्को में शुक्रवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमॉस ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी दी है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक लियोनोव के निधन एक अहम घटना है। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि यह खबर मिलते ही नासा ने अपना लाइव प्रसारण को बीच में ही रोक दिया और लियोनोव के निधन की खबर प्रसारित की।

अंतरिक्ष में पहली बार सैर कर इतिहास रचने वाले कॉस्मोनॉट अलेक्सी लियोनोव का निधन, NASA ने फौरन किया ऐसा काम

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमोस ने कहा कि उसे अंतरिक्ष यात्री नंबर 11 के निधन की घोषणा करते हुए दुख हो रहा है जिन्हें दो बार देश के शीर्ष सम्मान 'हीरो ऑफ सोवियत यूनियन' से सम्मानित किया गया। लियोनोव, यूरी गगारिन के घनिष्ठ मित्र थे जो 1961 में बाहरी अंतरिक्ष में कदम रखने वाले पहले मानव थे। चार साल बाद जब लियोनोव वोस्कोड 2 मिशन के दौरान अंतरिक्षयान से बाहर निकले और उन्होंने 12 मिनट नौ सेंकेंड तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की तब उन्होंने एक इतिहास रचा था।

वैसे तो अंतरिक्ष उड़ान और अंतरिक्ष में चहलकदमी सफल रही लेकिन धरती पर उनकी वापसी करीब करीब दुखद घटना में तब्दील हो गयी। वह और अन्य अंतरिक्ष यात्री पावेल बेलयायेव दुर्घटना का शिकार होकर साइबेरिया के जंगलों में उतरे थे। लियोनोव की सहायिका नतालिया फिलिमोनोवा ने कहा कि लियोनोव ने लंबी बीमारी के बाद मास्को के बुर्डेंको अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक अन्य अंतरिक्ष यात्री बोरिस वोलीनोव की पत्नी तमारा वोलीनोव ने कहा, '' यह हम सभी के लिए बड़ी त्रासदी है। वह अनोखे व्यक्ति थे।''

Comments
English summary
Cosmonaut Alexei Leonov, first human to walk in space, dies.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X