कोरोना की चौथी लहर की चपेट में मिडिल ईस्ट, 15 देशों में डेल्टा वेरिएंट ने बरपाया कहर

कोरोना की चौथी लहर की चपेट में मिडिल ईस्ट, 15 देशों में डेल्टा वेरिएंट ने बरपाया कहर

नई दिल्ली, 30 जुलाई: कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट इस समय दुनिया के कई देशों में भारी कोहराम मचा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत में महामारी की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार कोरोना का यह नया वेरिएंट काफी संक्रामक और जानलेवा है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा है कि लगातार बढ़ रहे डेल्टा वेरिएंट के मामलों से दुनिया के मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) हिस्से में कोरोना वायरस की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इन देशों में कोरोना वायरस टीकाकरण की रफ्तार भी काफी कम है।

Recommended Video

      Coronavirus: चौथी लहर की चपेट में Middle East, 15 देशों में Delta Variant का प्रकोप | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुरुवार को अपने बयान में कहा, 'कोरोना का डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है, जिसकी वजह से मध्य पूर्व के देशों में मरीजों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य पूर्व के 22 में से 15 देशों में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप देखने को मिला है। इनमें से कई देश ऐसे हैं, जहां कोरोना का डेल्टा वैरिएंट सबसे ज्यादा उन लोगों में पाया गया है, जिन्हें अभी तक वैक्सीन की कोई डोज नहीं लगी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि डेल्टा वेरिएंट, मूल कोरोना वायरस और अन्य वेरिएंट की तुलना में कहीं ज्यादा संक्रामक है और इसलिए मध्य पूर्व को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है।'

      'कोरोना की चौथी लहर की चपेट में हैं हम'
      मध्य पूर्व देशों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अहमद अल-मंधारी ने इस बारे में और जानकारी देते हुए बताया, 'इन सभी देशों में डेल्टा वेरिएंट का तेजी से फैलना हमारे लिए चिंता का एक बड़ा कारण है। पिछले कुछ हफ्तों में ही संक्रमण के नए मामलों और मौतों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। संक्रमण के जितने नए केस आ रहे हैं और जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, उनमें से ज्यादातर वो लोग हैं, जिन्हें कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगा है। इस समय हम इस पूरे क्षेत्र में कोरोना वायरस की चौथी लहर की चपेट में हैं।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+