अमेरिकी स्टडी में कोरोना से मृत्यु दर बढ़ने का कारण आया सामने, शोधकर्ताओं ने किया ये खुलासा
नई दिल्ली, सितंबर 01। एक अमेरिकी स्टडी में सामने आया है कि कोरोना संक्रमण के कारण आखिर मृत्यु दर इतनी क्यों बढ़ रही है। स्टडी के रिजल्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी में बढ़ती मृत्यु दर के पीछे फेफड़ों में वायरल का जमा होना एक संभावित कारण बताया गया है। न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी (एनवाईयू) ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने बताया है कि कोविड से मरने वाले लोगों में उनके निचले वायुमार्ग में वायरस की मात्रा औसतन 10 गुना अधिक थी, उनके मुकाबले जो इस गंभीर बीमारी से बच गए थे।

नेचर माइक्रोबायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी, इस संबंध में आई पिछले सिद्धांतों का खंडन करती है जिसमें कहा गया था कि 'एक साथ संक्रमण, जैसे कि बैक्टीरियल निमोनिया या शरीर की प्रतिरक्षा रक्षा प्रणाली की अधिकता, ने मृत्यु के बढ़ते जोखिम में प्रमुख भूमिका निभाई।' वहीं शोधकर्ताओं को इस स्टडी के दौरान मौत के कारण के रूप में को सेकेंडरी बैक्टेरियल इन्फेकश्न होने का कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि, उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि यह गंभीर रूप से बीमार रोगियों को दिए जाने वाले एंटीबायोटिक दवाओं के लगातार डोज के कारण हो सकता है।
एनवाईयू लैंगोन हेल्थ में एक सहायक प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक इमरान सुलेमान ने कहा, "हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि फेफड़ों को संक्रमित करने वाले बड़ी संख्या में वायरस से निपटने में शरीर की विफलता महामारी में कोविड -19 की मौत के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है।"












Click it and Unblock the Notifications