बांग्लादेश में कॉन्स्टेबल ने महिला को बिंदी लगाने पर दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार
ढाका, 05 अप्रैल। महिला प्रोफेसर के बिंदी पहनने पर इसके साथ बदसलूकी करने वाले कॉन्स्टेबल को बांग्लादेश में सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस कॉन्स्टेबल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दरअसल कॉन्स्टेबल ने महिला को धमकी दी थी कि अगर वह प्राइवेट कॉलेज में बिंदी पहनकर आएंगी तो वह उन्हें जान से मार देगा। ढाका मेट्रोपोलियन पुलिस ने कहा कि कॉन्स्टेबल नजमुल तारिक को प्रोफेसर लोता सुमदार पर हमला करने, उनके साथ गाली गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रोफेसर लोता तेजगांव कॉलेज में मीडिया स्टडीज की लेक्चरर हैं।

ढाका के पुलिस कमिश्नर मोहम्मद शफिकुल इस्लाम ने बताया कि हमारी जांच में यह बात सामने आई है कि कॉन्स्टेबल इस घटना में लिप्त था, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह पुलिसवाले के सामने असहज महसूस करती हैं, वह पुलिस वालों को देखकर डरती हैं, एक बार सिपाही ने अपनी बाइक को उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की थी, जब मैंने उसकी गाली-गलौज का विरोध किया था। इसके बाद महिला ने खुद की किसी तरह से जान बचाई थी, लेकिन इस दौरान उन्हें कुछ चोट आई थी।
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे बांग्लादेश में इसको लेकर चर्चा हो रही है, कई संगठन इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लोग मांग कर रहे हैं कि कॉन्स्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जानीमानी अभिनेत्री सुबोर्ना मुस्तफा ने कहा कि बांग्लादेश का संविधान कहां हैं, जिसमे कहा गया है कि महिला बिंदी नहीं पहन सकती है। संसद में दिए अपने भाषण में उन्होंने मांग की कि सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसी घटना भविष्य में ना हो इसे सुनिश्चित किया जाए।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications