वैक्सीन कॉकटेल: रूसी वैज्ञानिकों का दावा- पूरी तरह सुरक्षित है एस्ट्राजेनेका और स्पुतनिक वी का मिश्रण

नई दिल्ली, 30 जुलाई: भारत, अमेरिका, रूस, ब्रिटेन समेत कई देशों ने अपनी-अपनी कोरोना वैक्सीन विकसित कर ली है। जिनके दो-दो शॉट लोगों को दिए जा रहे, ऐसे में सभी के मन में सवाल था कि अगर वैक्सीन के दोनों शॉट अलग-अलग कंपनियों के हों तो उसका शरीर पर क्या असर होगा। कुछ दिनों पहले रूसी वैज्ञानिकों ने सरकार से एस्ट्राजेनेका और स्पुतनिक वी वैक्सीन के मिश्रण का परीक्षण करने की इजाजत मांगी थी। जिसे मंजूरी मिल गई, साथ ही अब उसके रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Russia ने दो अलग Vaccine के मिश्रण का किया ट्रायल | वनइंडिया हिंदी
      russia

      रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने शुक्रवार को बताया कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन और स्पुतिनिक वी के मिश्रण का परीक्षण कई लोगों पर किया गया। इस दौरान वॉलंटियर्स में कोई साइड इफेक्ट या इनफेक्शन का मामला सामने नहीं आया। इसके अलावा वैक्सीन का मिश्रण लोगों को वायरस से भी सुरक्षा प्रदान कर रहा है। हालांकि ये अभी शुरुआती नतीजे हैं, इसके सकारात्मक इम्युनोजेनेसिटी परिणाम अगस्त तक आ सकते हैं।

      मामले में स्पुतिनिक वी को बनाने वाली कंपनी ने बताया कि उन्होंने दो अलग वैक्सीन से कॉकटेल (Ad26+Ad5) बनाया। इस मिक्स एंड मैच अप्रोच ने हाल ही में वैश्विक मान्यता प्राप्त की है। स्पुतनिक ने आगे कहा कि आरडीआईएफ अन्य टीकों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करता है ताकि मिश्रण नए कोरोना वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी हो सके।

      इजरायल दे रहा तीसरा शॉट
      वहीं दूसरी ओर इजरायल ने एक नया प्रयोग शुरू किया है, जिसके तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की तीसरी डोज दी जा रही है। ऐसा करने वाला इजरायल दुनिया का पहला देश है। अभी तक सभी देशों में दो ही डोज देने की व्यवस्था है। इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सिर्फ उन्हीं लोगों को तीसरी डोज दी जाएगी, जिन्होंने 5 महीने पहले दोनों डोज ले ली थी। इससे नए वेरिएंट से भी सुरक्षा प्रदान होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+