क्लिक करिए और जानिए पिछले जन्‍म में कहां और कैसे हुई थी आपकी मौत

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। मौत के बाद का रहस्‍य हर कोई जानना चाहता है मगर जब पिछले जन्‍म में हुई मौत की बात हो रही हो तो उत्‍सुकता कुछ ज्‍यादा ही होती है। लाज़मी है कि हर कोई ये जानना चाहेगा कि पिछले जन्‍म में उसकी मौत कैसे हुई थी। बस इसी रहस्‍य को भुनाते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने एक ऐसा लोकप्रिय खेल लाया है जिस पर क्लिक कर आप आसानी से जान जाएंगे कि पिछले जन्‍म में आपकी मौत कहां और कैसे हुई थी।

how did you die in your past life
इस खेल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 6 अक्‍ट्रबर से शुरु हुए इस खेल को महज 7 दिनों में करीब 8.5 लाख लाइक्‍स मिल चुके हैं। असल में पिछले जन्‍म में हुए मौत के बारे में जानने के लिए आपको 8 सवालों का जवाब देना होगा। दरअसल आपको बता दें कि फेसबकु इस सवालों के जवाब से आपकी आधारभूत जानकारी जान लेता है और फिर उसी के आधार पर जवाब तैयार करता है।

सवालों में सबसे पहले आपसे ये पूछा जाता है कि आप पुरुष है या महिला। इसके आपसे पूछा जाता है कि आप खुद को किस रूप में देखते हैं। मसलन, शिक्षक, प्रेमी, नेता, योद्धा या किसी अन्‍य रूप में। इसके बाद ईश्‍वर में आपकी आस्‍था को लेकर सवाल आता है। खेल में अगले चरण में पूछा जाता है कि अगर आपको बोनस के तौर पर पैसे मिलें तो आप उसे कैसे खर्च करना चाहेंगे। इसके लिए भी 5 ऑप्‍शन दिए गए हैं। अगला सवाल बच्‍चों को लेकर है। इसके बाद तीन उपलब्‍ध तस्‍वीरों में से किसी एक तस्‍वीर को चुनने के लिए कहा जाता है।

तस्‍वीर के चुनाव के बाद पूछा जाता है कि आप नियम को तोड़ना पसंद करते हैं, उसका पालन करते हैं या यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। आखिर में 8वें सवाल के तौर पर आपसे 1-8 तक कोई एक अंक चुनने के लिए कहा जाता है और अब दिए गए जवाबों के आधार पर यह गेम पूर्व जन्‍म में आपके मौत के कारण और जगह को सामने रखता है। जाहिर तौर पर यह खेल है इसलिए इसमें मनोरंजन है और मनोरंजन है तो यार-दोस्‍तों के साथ मौज-मस्‍ती तो बनती ही है।

पिछले जन्‍म में कहां और कैसे हुई थी आपकी मौत जानने के लिए करें क्लिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+