अमेरिका के सिनसिनाटी के बैंक में फायरिंग, 25 वर्षीय भारतीय युवक के साथ चार लोग मारे गए

न्‍यूयॉर्क। अमेरिका के सिनसिनाटी में एक बैंक में फायरिंग के दौरान एक भारतीय समेत चार लोगों की मौत हो गई है। 25 वर्ष के इस भारतीय युवक का नाम पृथ्‍वीराज कांडेपी है और वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। वह बैंक में बतौर फाइनेंशियल कंसलटेंट काम करता था।पुलिस के मुताबिक, बैंक में अचानक एक शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में उसकी भी मौत हो गई। हालांकि, यह साफ नहीं है कि उसने खुद को गोली मार ली या सुरक्षाकर्मियों ने उसे मार गिराया।

us-firing

शव भारत भेजने की तैयारियां शुरू

न्‍यूयॉर्क में भारत के कांसुलेट जनरल में भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि कांसुलेट लगातार पुलिस के संपर्क में है। घटना के चश्मदीदों की माने तो हमलावर ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर हमला किया। पुलिस के अनुसार उन्हें यह नहीं पता कि हमलावर बैंक का ही कर्मचारी था या नहीं। इस हमले में कोई भी पुलिस कर्मचारी घायल नहीं हुआ। पुलिस चीफ एलियट ने बताया कि बैंक के पास कई आस्क्रीम पार्लर, सैंडविच और पेस्ट्री की दुकान मौजूद हैं और यह स्थिति और भी भयावह हो सकती थी लेकिन पुलिस ने सही समय पर एक्‍शन लिया और स्थिति को खतरनाक होने से बचा लिया। हमलावर की उम्र 29 वर्ष है और इसका नाम उमर एनरिक सैंटा पेरेज बताया जा रहा है। हमलावर ओहायो का रहने वाला था। तेलगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (ताना) की ओर से बताया गया कि कांडेपी जो बैंक में कंसलटेंट थे, उनका शव भारत भेजने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+