CIA ने चेताया, हताशा से घिरे पुतिन कर सकते हैं न्यूक्लियर बम का इस्तेमाल
वॉशिंगटन, 15 अप्रैल। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को 50 दिन से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक इस युद्ध में रूस को निर्णायक रूप से कुछ सफलता नहीं मिल सकती है, जिसके बाद अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी ने आगाह किया है कि व्लादिमीर पुतिन बेचैन हैं और वह परमाणु हमला कर सकते हैं। सीआईए के डायरेक्टर विलियम बर्न्स ने गुरुवार को कहा कि पुतिन सामरिक या कम तीव्रता वाले परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने भाषण में बर्न्स ने कहा कि जिस तरह से पुतिन की बेचैनी बढ़ रही है और यूक्रेन में उन्हें मुंह की खानी पड़ी है उसके बाद हम में से किसी को भी पुतिन की चुनौती और बेकरारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए, वह कम तीव्रता का परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Recommended Video

बता दें कि क्रेमलिन ने पहले ही रूसी न्यूक्लियर फोर्स को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। लेकिन बर्न्स का कहना है कि जमीन पर इसके कुछ पुख्ता सबूत नहीं मिले कि रूसी सेना न्युक्लियर अलर्ट पर है। हम काफी चिंतित हैं, मैं जानता हूं कि बाइडेन तीसरा विश्व युद्ध टालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन परमाणु हमला इस कोशिश को धक्का पहुंचा सकता है। रूस के पास कई सामरिक परमाणु हथियार हैं, जोकि अमेरिका के परमाणु बम से कम ताकतवर हैं जिन्हें दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा-नागासाकी में गिराया गया था।
गौर करने वाली बात है कि रूसी सेना का सिद्धांत है कि हालात को कम तनावपूर्ण करने के लिए तनाव को बढ़ाया जाए, जिसमे निम्न क्षमता का परमाण हमला शामिल हो सकता है। अगर स्थिति ज्यादा बिगड़ती है तो रूस यह विकल्प चुन सकता है। बर्न्स ने कहा कि मैंने रूस में अमेरिका के राजदूत की भी भूमिका निभाई है। बर्न्स ने कहा कि हर दिन, पुतिन प्रदर्शित करते हैं कि घटती शक्तियां कम से कम उतनी ही विघटनकारी हो सकती हैं जितनी कि बढ़ती हुई शक्तियां












Click it and Unblock the Notifications