Christmas Tree From Sapce: अंतरिक्ष में नजर आया 'क्रिसमस ट्री', NASA ने शेयर की अनोखी तस्वीर, आपने देखी?

Christmas Tree From Sapce: पूरा विश्व 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाता है, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल भी रही हैं। ये ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार है जिसे पूरे विश्व में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है लेकिन धरती से दूर अंतरिक्ष में क्रिसमस तो चार दिन पहले ही मना लिया गया है।

Christmas tree

दरअसल स्पेस एजेंसी NASA (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने अंतरिक्ष से एक 'क्रिसमस ट्री' की तस्वीर जारी की है, जो कि बहुत ज्यादा खूबसूरत और अद्भूत है।

ये पृथ्वी से 2500 प्रकाश वर्ष दूर है

दरसल नासा ने जो तस्वीर शेयर की है वो एनजीसी 2264 की तस्वीर है, जिसमें गैस और तारों का ग्रुप है, जो कि देखने में बिल्कुल ही 'क्रिसमस ट्री' की तरह है। ये पृथ्वी से 2500 प्रकाश वर्ष दूर है। फिलहाल नासा की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

'यह काफी हद तक ब्रह्मांड जैसा दिखने की शुरुआत है'

आप इस तस्वीर को 'टी क्लस्टर' भी कहा जाता है। नासा ने इन तस्वीरों को अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'यह काफी हद तक ब्रह्मांड जैसा दिखने की शुरुआत है, वेधशाला ने हाल ही में नीली और सफेद रोशनी देखी है जो "क्रिसमस ट्री क्लस्टर" को सजाती है, जो पृथ्वी से लगभग 2,500 प्रकाश वर्ष दूर तारों और गैस का एक झुंड है।'

'लोग अपने घरों को क्रिसमस ट्री से सजाते हैं'

मालूम हो कि क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को ईश्वर के पुत्र ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन गिरिजाघरों में प्रार्थनाएं होती हैं, बच्चे जिंगल्स गाते हैं, लोग अपने घरों को 'क्रिसमस ट्री' से सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं , केक खाते हैं और जश्न मनाते हैं। इस दिन सेंटा क्लॉज बच्चों के पास आते हैं और उन्हें बहुत सारे गिफ्ट देते हैं। ये दिन प्रेम, श्रद्धा और खुशी का प्रतीक है, जिसका इंतजार हर किसी को बड़ी बेसब्री से होता है। मार्केट में इस वक्त काफी रौनक है, लोग जमकर सजावटी चीजें, कपड़े और केक खरीदते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+