60 साल का चाइनीज टीचर बना हैवान, 19 लड़कियों का किया यौन उत्पीड़न
बीजिंग। चीन में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सनसनी फैला दी है। यहां एक 60 वर्षीय शिक्षक को 19 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सरकारी बयान में कहा गया है कि 60 वर्षीय टीचर झाउ चियानमिन ने पुलिस के सामने अपने गुनाह को कबूल किया है और कहा है कि उसने 19 लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।

अभी तक आठ से दस साल की उम्र की 26 लड़कियों का शारीरिक परीक्षण किया गया और इनमें से दो जननांगों की सूजन से पीड़ित हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक सरकार प्रभावित छात्राओं को मनोवैज्ञानिक सहायता मुहैया करा रही है।












Click it and Unblock the Notifications